By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: नगर कौंसिल/नगर पंचायत चुनाव; 133 पोलिंग पार्टियां चुनाव सामग्री सहित पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > नगर कौंसिल/नगर पंचायत चुनाव; 133 पोलिंग पार्टियां चुनाव सामग्री सहित पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना
Jalandhar

नगर कौंसिल/नगर पंचायत चुनाव; 133 पोलिंग पार्टियां चुनाव सामग्री सहित पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना

Talk Hindustan
Last updated: 2026/05/25 at 5:20 PM
Talk Hindustan
Share
7 Min Read
नगर कौंसिल/नगर पंचायत चुनाव; 133 पोलिंग पार्टियां चुनाव सामग्री सहित पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना
SHARE

जिला चुनाव अधिकारी ने चुनाव स्टाफ का मनोबल बढ़ाया, अहम जिम्मेदारी ईमानदारी और तनदेही से निभाने को कह

जिले में पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से करवाए जाएंगे चुनाव : जिला चुनाव अधिकारी

जलंधर देहाती पुलिस द्वारा सुरक्षा प्रबंध पूरे, करीब 1200 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात : एस.एस.पी.

जिला प्रशासन द्वारा पोलिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक निपटाने के लिए तैयारियां पूरी, मंगलवार को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होंगी वोटिंग, गिनती 29 को

जालंधर, 25 मई :जिले की 5 नगर कौंसिलों और 2 नगर पंचायतों के लिए 26 मई को होने वाले मतदान के लिए 133 पोलिंग पार्टियां डिस्पैच सेंटरों से चुनाव सामग्री सहित पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना हो गई।

डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्री वरजीत वालिया ने पोलिंग पार्टियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि चुनाव स्टाफ़ को गर्व महसूस होना चाहिए कि वह चुनाव प्रणाली का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने चुनाव स्टाफ को अपनी ड्यूटी पूरी तनदेही और ईमानदारी से निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने बताया कि नगर कौंसिल/नगर पंचायत चुनावों को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को निर्विघ्न और उचित ढंग से निपटाने के लिए 133 पोलिंग पार्टियां गठित की गई है और हर पोलिंग पार्टी में एक पी.आर.ओ., एक ए.पी.आर.ओ. और 3 पी.ओ. शामिल है। उन्होंने बताया कि करीब 800 पोलिंग स्टाफ तैनात किया गया है, जिसमें 20 प्रतिशत रिजर्व शामिल है। उन्होंने बताया कि पोलिंग स्टाफ को चुनाव प्रक्रिया संबंधी विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

श्री वालिया ने बताया कि नगर कौंसिल/नगर पंचायत चुनावों में कुल 1,08,067 मतदाता अपने वोट के अधिकार का उपयोग करेंगे, जिनमें 54,943 पुरुष, 53,116 महिला और 8 अन्य मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नगर कौंसिल नकोदर में 14,173 पुरुष, 13,788 महिला और 3 अन्य मतदाताओं सहित 27,964 मतदाता है। इसी तरह नगर कौंसिल आदमपुर में 6,415 पुरुष, 6,194 महिला और 1 अन्य मतदाता सहित 12,610 मतदाता, करतारपुर में 10,120 पुरुष, 9,614 महिला और 2 अन्य मतदाताओं सहित 19,736 मतदाता, नूरमहल में 5,695 पुरुष और 5,410 महिला मतदाताओं सहित 11,105 मतदाता और नगर कौंसिल फिल्लौर में 9,710 पुरुष, 9,468 महिला और 1 अन्य मतदाता सहित 19,179 मतदाता है।इसके अलावा नगर पंचायत लोहियां में 7,958 मतदाता हैं, जिनमें 3,914 पुरुष और 4,044 महिला मतदाता शामिल है, जबकि नगर पंचायत महितपुर में 4,916 पुरुष, 4,598 महिला और 1 अन्य मतदाता सहित 9,515 मतदाता है।

जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि जिले की 5 नगर कौंसिलों और 2 नगर पंचायतों के 99 वार्डों के लिए 341 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है। उन्होंने बताया कि नगर कौंसिल आदमपुर के 13 वार्डों के लिए 44, नगर कौंसिल करतारपुर के 15 वार्डों के लिए 50, नकोदर के 17 वार्डों के लिए 55 और नूरमहल के 13 वार्डों के लिए 41 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। नगर कौंसिल फिल्लौर के 15 वार्डों के लिए 63 नामांकन दाखिल किए गए थे और 5 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन वापिस लेने के बाद 58 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए थे। यहां एक उम्मीदवार द्वारा एक ही वार्ड से दो नामांकन पत्र भरे गए थे, जिसके कारण नगर कौंसिल फिल्लौर से उम्मीदवारों की संख्या 57 है। इसके अलावा नगर पंचायत महितपुर और लोहियां खास के 13-13 वार्डों के लिए 47-47 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए कुल 133 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। उन्होंने मतदाताओं से बिना किसी डर, भय और लालच के अपने वोट के अधिकार का उपयोग करने की अपील करते हुए बताया कि वोटिंग मंगलवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगी और वोटों की गिनती 29 मई 2026 को होगी।

उन्होंने यह भी बताया कि वोटिंग के लिए राज्य चुनाव आयोग, पंजाब द्वारा वोटर फोटो पहचान पत्र के अलावा 15 अन्य वैकल्पिक दस्तावेजों को पहचान के प्रमाण के तौर पर मान्यता दी गई है। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के पास वोटर फोटो पहचान पत्र नहीं है लेकिन वार्ड वार मतदाता सूची में नाम दर्ज है, वह वैकल्पिक दस्तावेज दिखाकर वोट डाल सकते हैं।

इन दस्तावेजों में आधार कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, फोटो सहित पैन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड/नीला कार्ड, फोटो सहित हथियार लाइसेंस, फोटो सहित पेंशन दस्तावेज, फ्रीडम फाइटर पहचान कार्ड सहित फोटो, किसी भी बैंक/डाकघर द्वारा जारी पासबुक फोटो सहित, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसदों और विधायकों को जारी आधिकारिक पहचान कार्ड, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी यू.डी.आई.डी. कार्ड, केंद्रीय/राज्य सरकार/पी.एस.यू./पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी सेवा पहचान कार्ड सहित फोटो और मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों द्वारा विद्यार्थियों को जारी फोटो पहचान कार्ड शामिल है।

एस.एस.पी. जालंधर (देहाती) हरविंदर सिंह विरक ने कहा कि चुनावों को लेकर जालंधर देहाती पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए गए है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान अमन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 1200 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी तैनात किए गए है। इसके अलावा किसी भी अनचाहे घटना को रोकने के लिए पोलिंग बूथों पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि, झगड़े, गैर-कानूनी कार्रवाई या कानून उल्लंघन संबंधी तुरंत पुलिस को सूचित करें। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए 112 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने मतदाताओं से निडर होकर अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करने की अपील भी की।

TAGGED: administration, Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article करतारपुर के सारे 15 वार्डों में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी जीतेंगे –सूद करतारपुर के सारे 15 वार्डों में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी जीतेंगे –सूद
Next Article एलपीयू ने इंटरनेश्नल ग्रेजुएशन दिवस मनाया, 30 से ज़्यादा देशों के छात्र अब ग्लोबल यात्रा का हिस्सा होगें एलपीयू ने इंटरनेश्नल ग्रेजुएशन दिवस मनाया, 30 से ज़्यादा देशों के छात्र अब ग्लोबल यात्रा का हिस्सा होगें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?