करतारपुर 25 मई (जसवंत वर्मा ) करतारपुर नगर कौंसिल चुनाव में करतारपुर के सभी 15 वार्डों में राजेंद्र सिंह पूर्व एसएसपी इंचार्ज हल्का करतारपुर कांग्रेस के नेतृत्व में सभी कांग्रेस के प्रत्याशी भारी मतों से जीतेंगे। यह विचार सिटी कांग्रेस करतारपुर के प्रधान गोपाल सूद ने प्रकट करते हुए कहे। उन्होंने आगे कहा कि सभी वोटर बिना भय बिना लालच अपने मतदान का उपयोग करें।
किसी के भी बहकावे में ना आए। उन्होंने कहा कि नगर कौंसिल करतारपुर की कमेटी कांग्रेस पार्टी की बनने जा रही है। कांग्रेस पार्टी ही सारे शहर का विकास करायेगी। उन्होंने कहा हमारे प्रत्याशियों को तथा उनके समर्थकों को धमकियां दी जा रही हैं। इन धमकियों का जवाब वोटर कांग्रेस को वोट देकर देंगे।

