करतारपुर 24 मई (जसवंत वर्मा ) नगर कौंसिल चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन करतारपुर के 8 नंबर वार्ड से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी वरुण बावा ने आज अपने सैकड़ो समर्थको के साथ रोड शो निकला। इस रोड शो मे वार्ड 8 की महिलाओं एवं पुरुषों ने भारी गिनती में भाग लिया। वरुण बावा ने बताया वार्ड नंबर 8 के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। वार्ड की महिलाओं ने कहा कि वरुण बावा की जीत सुनिश्चित है। बस अब ऐलान होना बाकी है। वही वरुण बावा ने कहां जीतने के बाद वार्ड के विकास कार्य में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। जो जो वादे किए हैं वह पूरे किए जाएंगे। क्योंकि मेरा वार्ड मेरा परिवार है।

