By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: आम आदमी पार्टी की और से जालंधर में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ किया गया रोष प्रदर्शन
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > आम आदमी पार्टी की और से जालंधर में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ किया गया रोष प्रदर्शन
Jalandhar

आम आदमी पार्टी की और से जालंधर में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ किया गया रोष प्रदर्शन

Talk Hindustan
Last updated: 2026/05/10 at 8:11 PM
Talk Hindustan
Share
4 Min Read
आम आदमी पार्टी की और से जालंधर में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ किया गया रोष प्रदर्शन
SHARE

आम आदमी पार्टी की ओर से आज जालंधर में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जिला प्रधान अमृतपाल सिंह की अगुवाई में जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में ‘आप’ के मंत्री मोहिंदर भगत, लोकसभा इंचार्ज जालंधर रमणीक सिंह रंधावा, मेयर वनीत धीर, प्रदीप दुग्गल प्रधान जालंधर देहाती, विधायक बलकार सिंह, विधायक इंद्रजीत कौर मान, नितिन कोहली हलका इंचार्ज जालंधर सेंट्रल, तरनदीप सिंह दोआबा मीडिया इंचार्ज, राजविंदर कौर थियाड़ा हलका इंचार्ज कैंट, आत्म प्रकाश सिंह दोआबा मीडिया सचिव, संजीव भगत मीडिया इंचार्ज जालंधर शहरी, हरचरण सिंह संधू, सुभाष भगत, विजय भाटिया, डॉ. अमित, गुरनाम सिंह, चेयरमैन मंगल सिंह बासी, चेयरमैन बाहरी सलमानी, पिंदर पंडोरी हलका इंचार्ज शाहकोट, प्रेम कुमार इंचार्ज फिल्लौर, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह, काउंसलर मुकेश सेठी, राज कुमार राजू, अयूब दुग्गल, दीपक शारदा, मनमोहन राजू, राजेश ठाकुर, डॉ. मुनीश, रोमी वधवा, कृष्णा ग्रेवाल दोआबा इंचार्ज महिला विंग, शोभा भगत, वरुण सज्जन समेत विभिन्न विंगों के प्रधान, यूथ विंग, महिला विंग, किसान विंग के नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग कर लोकतंत्र का गला घोंटने के आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर “मोदी सरकार मुर्दाबाद”, “ED + BJP गठजोड़ मुर्दाबाद” के नारे लगाए गए और भाजपा सरकार का पुतला भी फूंका गया।


इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश की संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल अपने राजनीतिक फायदे के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई विपक्षी दल भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाता है तो ED, CBI और अन्य एजेंसियों को उसके पीछे लगा दिया जाता है। मोहिंदर भगत ने कहा कि आम आदमी पार्टी न तो किसी दबाव में आएगी और न ही जनता की आवाज को दबने देगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती हमेशा तानाशाही के खिलाफ खड़ी रही है और आज भी पंजाब के लोग केंद्र की धक्केशाही को बर्दाश्त नहीं करेंगे।


जिला प्रधान अमृतपाल सिंह ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए सरकारी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ आम आदमी पार्टी की लड़ाई नहीं, बल्कि देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। अमृतपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विपक्षी आवाजों को दबाने के लिए डर का माहौल बनाया जा रहा है, लेकिन ‘आप’ का एक-एक कार्यकर्ता जनता के अधिकारों के लिए डटकर खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए एजेंसियों का सहारा लेगी तो जनता इसका जवाब आने वाले समय में देगी।


विधायक इंद्रजीत कौर मान ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं, किसानों, युवाओं और आम वर्ग के मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में डर और बदले की राजनीति की जा रही है जो लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है। इंद्रजीत कौर मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा सच्चाई और जनहित की राजनीति करती आई है और आगे भी जनता की आवाज बनकर लड़ती रहेगी।


नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि आम आदमी पार्टी लोकतंत्र और सच्चाई की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी और केंद्र सरकार की धक्केशाही के आगे कभी झुकेगी नहीं।

TAGGED: Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article जागरण के संबंध में झंडे की रस्म अदा की गई जागरण के संबंध में झंडे की रस्म अदा की गई
Next Article हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, गहरी खाई में इनोवा कार गिरने से 6 पर्यटकों की मौत, कई घायल हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, गहरी खाई में इनोवा कार गिरने से 6 पर्यटकों की मौत, कई घायल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?