करतारपुर: 24 अप्रैल:(जसवंत वर्मा): आज संत बाबा ओंकार नाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल काला बाहीयां (जालंधर) में एक सादा एवं प्रभावशाली समागम के दौरान, सैशन 2024-25 की दसवीं बोर्ड परीक्षा की स्कूल की टॉपर दृष्टि सुपुत्री कुलदीप कुमार / जसविंदर कौर को मुख्य अतिथि लवप्रीत कौर एडवोकेट पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर एडवोकेट लवप्रीत कौर और स्कूल डायरेक्टर ने दृष्टि और उसके माता-पिता को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्कूल की ओर से एडवोकेट लवप्रीत कौर और तनवीर सिंह को सिरोपा और यादगारी चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर स्कूल डायरेक्टर स. अमरीक सिंह, स्कूल इंचार्ज मैडम राज रानी, गेंदी राम, एडवोकेट लवप्रीत कौर, कुलदीप कुमार, जसविंदर कौर, दृष्टि, तनवीर सिंह, मैडम सुमन, नितिका कमल, मैडम वीना, कंवलजीत कौर, जसकीरत कौर, जसवीर कौर और दूसरे स्टाफ मेंबर मौजूद थे।

