करतारपुर,( जसवंत सिंह ) : अजर -अमर अविनाशी विष्णु जी के छठे अवतार रेणुका नंदन भगवान श्री परशुराम जी का जन्म उत्सव भगवान श्री परशुराम मंदिर कतनी गेट करतारपुर में श्री ब्राह्मण सभा एवं भगवान श्री परशुराम युवा ब्राह्मण सभा द्वारा बड़ी ही श्रद्धा पूर्वक व धूमधाम के साथ मनाया गया ।
जिसमें सर्वप्रथम भगवान जी की मूर्ति को दुग्ध अभिषेक स्वतंत्र विजय दवेसर ,रजत शर्मा, रजिता शर्मा, रमेश शर्मा ,उषा शर्मा ,, उपमा शर्मा दवेसर परिवार द्वारा करवा वस्त्र धारण करवाए गए व शस्त्रों की की पूजा की गई। इसके पश्चात हवन यज्ञ करवाया गया। जिसमें मुख्य यजमान श्री ब्राह्मण सभा पंजाब यूथ विंग के चैयरमेन राजन शर्मा उनकी धर्मपत्नी सुखप्रीत शर्मा, माता कमला शर्मा परिवार सहित हवन यज्ञ में आहुतियां डाल कर यज्ञ को संपन्न किया
पंडित जी ने विधिपूर्वक पूजा अर्चना करवाई व भगवान श्री परशुराम जी की आरती कर श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटा ।उसके पश्चात श्री ब्राह्मण सभा करतारपुर के चेयरमैन त्रिलोक चंद रिखी ने ध्वजारोहण किया, उनका मंदिर में पहुंचने पर फूल मालाएं डालकर स्वागत किया गया ब्राह्मण सभा की तरफ से गणमान्य व सहयोगीओ को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया |
महिला संकीर्तन मंडली की तरफ से कीर्तन किया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में शहर के गणमन, धार्मिक संस्थाओं, राजनीतिक संस्थाओं, समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारीओ ने अपने साथियों सहित माथा-टेक आशीर्वाद प्राप्त किया ।
इस मौके पर संरक्षक पंडित शंभूनाथ रिखी, प्रधान दर्शन कुमार शर्मा, ने सभी को शुभकामनाएं दी व आए हुए गणमान्य को स्मृति चिन्ह ओर सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर लगाया गया ।इस अवसर पर श्री ब्राह्मण सभा करतारपुर के संरक्षक पंडित शंभूनाथ रिखी, प्रधान दर्शन कुमार शर्मा, श्री ब्राह्मण सभा यूथ विंग पंजाब के चैयरमेन राजन शर्मा, श्री ब्राह्मण सभा पंजाब के उप प्रधान बनमालीकांत शर्मा , चैयरमेन त्रिलोक चंद रिखी, स्वतंत्र विजय ,प्रेस सचिव गगन गौतम, कौशलेंद्र ऐरी,वरिंदर ऐरी, संजय शर्मा, सतीश शर्मा, द्वारकानाथ रिखी, नरेंद्र शर्मा, विनोद पाठक, निखिल रिखी, अमित रिखी,
धर्मवीर मनन, श्री कृष्णा बसिल, अमन शर्मा , एडवोकेट कृष्ण कुमार शर्मा, सतीश शर्मा, नंदन शर्मा, माधव शर्मा, पंडित सोमनाथ, मैडम सुमनलता कल्हण, मनमोहन शर्मा, बृजमोहन मोदगिल, गोविंद मोदगिल, नैतिक शर्मा, मास्टर अमरीक सिंह, ललित कालिया, नरेंद्र शर्मा, साहिल शर्मा, रमन नागर, प्रदीप कपिल ,सुरेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा ,सुभाष रिखी, प्रियांशु शर्मा, माधव शर्मा, शोभित शर्मा ,पंडित राम कुमार तिवारी ,अनीता तिवारी, ममता शर्मा, रेनू शर्मा ,सुखप्रीत शर्मा ,ललित सैनी, मनजीत रानी रिखी, उषा शर्मा, शिवाश तिवारी, बलवीर सौधीं, खैराती लाल , धर्मवीर सनौतरा ,अनिल शर्मा, बकेंश शर्मा, सोडी सिंह ,विक्की शर्मा,अश्विनी पराशर, भारत भूषण शर्मा, इंद्रजीत गौतम , तिलकराज भनोट, सुरेंद्र भारद्वाज , मनीष शर्मा, पंडित रामकुमार शर्मा, सहित अन्य मौजूद थे ।

