करतारपुर (जसवंत वर्मा) करतारपुर प्रेस क्लब की एक मीटिंग प्रधान दीपक कुमार की अध्यक्षता में हुई जिसमें कुलदीप सिंह वालिया को एक वर्ष के लिए करतारपुर प्रेस क्लब का प्रधान बनाया गया। गगन गौतम को सीनियर वाइस प्रधान बनाया गया। तथा अगले वर्ष के लिए प्रधान के लिए गगन गौतम को चुना गया। इस अवसर पर दीपक कुमार,बोध, प्रकाश साहनी, भजन सिंह धीरपुर, जसवंत वर्मा , राकेश पुंज, हरमेश दत्त, किशन कुमार शर्मा, सुरेंद्र सिंह पड़ा,दिनेश कुमार, प्रदीप कुमार, मंजीत कुमार, इत्यादि उपस्थित थे।

