By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: बिहार की राजनीति में जुड़ा नया अध्याय, पहली बार बना बीजेपी का सीएम ; सम्राट चौधरी ने ली शपथ
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Bihar > बिहार की राजनीति में जुड़ा नया अध्याय, पहली बार बना बीजेपी का सीएम ; सम्राट चौधरी ने ली शपथ
BiharDelhiPolitics

बिहार की राजनीति में जुड़ा नया अध्याय, पहली बार बना बीजेपी का सीएम ; सम्राट चौधरी ने ली शपथ

Talk Hindustan
Last updated: 2026/04/15 at 12:10 PM
Talk Hindustan
Share
2 Min Read
बिहार की राजनीति में जुड़ा नया अध्याय, पहली बार बना बीजेपी का सीएम ; सम्राट चौधरी ने ली शपथ
SHARE

पटना के लोकभवन में बुधवार सुबह एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह 75 साल में पहली बार है जब भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता बिहार में मुख्यमंत्री बना है।

सम्राट चौधरी के साथ जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। फिलहाल केवल इन तीन नेताओं ने ही शपथ ली है, जबकि नई एनडीए सरकार के गठन के बावजूद कैबिनेट में अभी 33 मंत्री पद खाली हैं। शपथ ग्रहण समारोह में कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी शामिल थे।

इससे पहले नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। सम्राट चौधरी, जो महज 9 साल पहले बीजेपी में शामिल हुए थे, एक मुखर और आक्रामक नेता के रूप में जाने जाते हैं। उनका राजनीतिक सफर 26 साल पहले विधायक बनने से शुरू हुआ। इसके बाद वे 2024 में उपमुख्यमंत्री बने और 2025 में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद दोबारा इस पद की जिम्मेदारी संभाली।

अब मुख्यमंत्री बनने के साथ ही उनके सामने पूरे बिहार के प्रशासन को संभालने के साथ-साथ पार्टी और एनडीए गठबंधन को एकजुट बनाए रखने की बड़ी चुनौती होगी। बिहार की राजनीति में जनसंघ और बीजेपी लंबे समय से सक्रिय रहे हैं, लेकिन अब तक मुख्यमंत्री पद हमेशा सहयोगी दल के पास ही रहा। यह पहला अवसर है जब बीजेपी न सिर्फ सबसे बड़ी पार्टी बनी है, बल्कि उसके पास अपना मुख्यमंत्री भी है।

TAGGED: Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article भगवंत मान सरकार द्वारा बाबा साहिब डॉ अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की सभी महिलाओं के कल्याण के लिए योजना की शुरुआत; भगवंत मान सरकार द्वारा बाबा साहिब डॉ अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की सभी महिलाओं के कल्याण के लिए योजना की शुरुआत;
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?