करतारपुर 24 मार्च (जसवंत वर्मा) मां भगवती सेवा समिति करतारपुर की एक विशेष बैठक चेयरमेन धीरज सक्सेना प्रधान संदीप भाटिया की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से 24, अप्रैल को गौशाला मंदिर करतारपुर में महामाई की पावन ज्योति स्वरूपों को लाने का निर्णय लिया गया। यह पावन ज्योति स्वरूप 24,25,26 अप्रैल को गौशाला मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए विराजमान रहेंगी। इस संबंधी सारी रूप रेखा तैयार की गई। 26 अप्रैल को इन सारी पावन ज्योति स्वरूप को उनके निज धाम को प्रस्थान किया जाएगा।
24,25 अप्रैल को प्रसिद्ध भजन धार्मिक गायक माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। मीटिंग में अनिल शर्मा, रितेश रिक्की, प्रवीन चोपड़ा, सन्नी, जगतार सिंह चंद्रा सराय, हनी सिंह,रिक्कीसेठ, हरप्रीत,संजीव भल्ला,पवन शर्मा, राजन छाबड़ा, शिवाय, सोनू,बावा, हैप्पी, साहिल, दीपा बेदी, इत्यादि उपस्थित थे।

