करतारपुर 10 मार्च (जसवंत वर्मा) करतारपुर के आप नेता वरुण बावा, जसविंदर बबला, ने कहा कि पंजाब पंजाब की मान सरकार ने आम आदमी पार्टी द्वारा किया हर वादा पूरा किया है। उन्होंने आगे बताया लोगों को प्रतिमा 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है। इसके अंतरिकत घरेलू तथा औद्योगिक बिजली के रेट घटा दिए गए हैं। महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा कराई जा रही है। नशों तथा गैंगस्टरों पर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। वही बजट में जनरल महिलाओं को हजार रुपए तथा दलित वर्ग की महिलाओं को ₹1500 प्रति माह देने का प्रावधान किया गया है। जो अप्रैल से लागू होगा।
आम आदमी क्लीनिक में लोगों को बढ़िया स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। पंजाब के सभी स्कूलों मे अच्छी शिक्षा प्रदान करने के पूरे यतिन किए गए हैं। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 10 लाख तक का इलाज फ्री किया जा रहा है।उन्होंने आगे कहा के करतारपुर क्षेत्र में विधायक बलकार सिंह की अगवाई में विकास कार्यों में बहुत तेजी लाई गई है। लोग इस सरकार से बहुत खुश हैं 2027 में अगली सरकार भी आम आदमी पार्टी की ही बनेगी।

