करतारपुर 11 फरवरी (जसवंत वर्मा )महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष में प्राचीन शिव मंदिर मोहल्ला सेखड़िया करतारपुर में मेहंदी उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो ही महिलाओं ने मेहंदी लगवाई। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ के भजन, गाये गए। इस अवसर पर प्रधान दीपक कुमार ने पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया तथा बताया महाशिवरात्रि पर के संबंध में 14 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे से सेहराबंदी,माईयां और गायन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर, प्रधान दीपक कुमार सिकंदर लाल , जसवंत वर्मा ,रमेश रानी, सरिता वर्मा , ज्योति जगपाल, पुष्पा वर्मा, रेनू भारद्वाज, नंदनी, निधी ,डॉक्टर उमा सैदा, खुशविंदर बबली, नैंसी आनंद, मधु ,मंजू, प्रीति ,मनजीत, कमलेश, लीजा, रजनी, नीरु, , बीना रानी, मीनाक्षी, के अलावा दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।

