करतारपुर 4 फरवरी( जसवंत वर्मा ) प्राचीन शिव मंदिर बाजार पांदिया की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष में आज चौथी प्रभातफेरी निकाली गई। सुबह 4:00 बजे पहले पूजा अर्चना की गई बाद में प्रभात फेरी रमेश कुमार मोहल्ला पुरानी कोतवाली, खटवाल परिवार पक्का बाग, रामपाल,बलबीर सोंधी मोहल्ला ऋषि नगर, कुलविंदर सिंह,बाबू, राजू,मंगी चिंतामणि मोहल्ला बोहड़ वाला करतारपुर के परिवारों द्वारा फूलों की वर्षा से प्रभात फेरी का स्वागत हुआ तथा विभिन्न व्यंजनों के लंगर लगाए गए। प्रभात फेरी दौरान गए श्रद्धालुओं द्वारा भजनो तथा जयकारों से पूरा शहर शिवमय हो गया।
इस अवसर पर चेयरमेन सुखदियाल लहर,प्रधान दीपक कुमार दीपा,पंडित प्रभुनाथ पाण्डेय ,अनिल शर्मा,सोढ़ी लहर ,मास्टर अमरीकसिंह ,श्री कृष्ण वासिल,दीपक शर्मा,प्रणव बजाज,कार्तिक लहर,सुमित कुमार,साहिल भारद्वाज,ओणम हंडा,राजीव ढोल मास्टर,राहुल शर्मा,सहज शर्मा,रोहित शर्मा ,मोहित,शर्मा,रानी, डिंपल भनोट, मनजीत लहर, रीता चीमा, दिया हाडा, सारिका आनंद,हिना कविता, रेनू भारद्वाज, रेनू कुंद्रा, राजू, सुषमा शर्मा, रीतिका आनंद ,नवजोत, सोनिया, नीलम, अंजलि, प्रिया मुस्कान, जस्सी, पलक,मन्या आदि प्रभात फेरी में शामिल थे।

