करतारपुर, 2 फरवरी (जसवंत वर्मा) करतारपुर में आजकल मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं बहुत ही बड़ी हुई है आए दिन चोर किसी न किसी जगह से मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाते हैं, इसी क्रम मे इंप्रूवमेंट ट्रस्ट मार्केट से हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोर चोरी कर ले गए। इस चोरी की घटना संबंधी जानकारी देते हुए सनी सुपुत्र यशपाल निवासी मोहल्ला सोनिया करतारपुर ने बताया की वह इंप्रूवमेंट ट्रस्ट मार्केट में स्थित चाय हो जाए शॉप पर काम करता है और उसने अपना मोटरसाइकिल बाहर खड़ा किया था।
जब शाम को 5 बजे व किसी काम को जाने लगा तो देखा कि वहां पर मोटरसाइकिल नहीं है इधर-उधर ढूंढा पर नहीं मिला ,तब वहां लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो देखा की एक युवक मोटरसाइकिल को चाबी लगा रहा है और बड़े ही शांतिर ढंग से उसने मोटरसाइकिल चोरी कर लिया। इस चोरी संबंधी घटना की सूचना करतारपुर पुलिस स्टेशन में दे दी गई है।।

