करतारपुर 1 फरवरी( जसवंत वर्मा ) महाशिवरात्रि पर्व के संबंध में आज प्राचीन शिव मंदिर मोहल्ला सेखड़िया करतारपुर में प्रधान दीपक कुमार की देखरेख में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। जिसमें सर्वसम्मति से 8 फरवरी को सुबह शिव मंदिर पांधेंया बाजार से आने वाली शिव प्रभात फेरी का स्वागत करने का निर्णय लिया गया वहीं मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि पर्व के संबंध में 10 फरवरी को मेहंदी उत्सव, 14 फरवरी को सेहरा बंदी व गोंण संकीर्तन, तथा फरवरी को शिव विवाह करवाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व मनाने तथा 21 फरवरी शनिवार को भंडारा लगाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान भोले बाबा के लगे जयकारों से सारा मंदिर परिसर गूंज उठा।
इस अवसर पर प्रधान दीपक कुमार ने पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया तथा सभी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर पंडित उमाशंकर, शिवदर्शन कुमार, अनिल शर्मा, नाथी सनोत्रा, सिकंदर लाल , डॉ राजीव कुमार, जसवंत वर्मा,अश्विनी सोंध, नंदकिशोर सभरवाल ,कालू वर्मा ,दिनेश कुमार, के अलावा महिला श्रद्धालुओं में रमेश रानी, बिंदर, सरिता वर्मा ज्योति जगपाल, मंजू, पूजा शारदा, लिज्जा, निर्मला ,नैंसी आनंद, पुष्पा वर्मा ,रेनू भारद्वाज, प्रीति, अमरजीत कौर, मनजीत कौर , बलविंदर कौर , रजनी देवी, डोली, मिकी देवी, ज्योति, नीरू, इत्यादि मौजूद थे।

