करतारपुर 26 जनवरी (जसवंत वर्मा ) रामगढ़िया को एजुकेशन हाई स्कूल करतारपुर में आज गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। स्कूल प्रबंधक कमेटी के वॉइस प्रधान अमरजीत सिंह भंवरा भवरा, दविंदर सिंह सनी, पूर्व काउंसलर सेवा सिंह, उपेंद्र पाल सिंह इत्यादि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाकर झंडे को सलामी दी। इस अवसर पर प्रिंसिपल नीरू सैनी, शमा कुमारी, पूनम, किरणदीप कौर, इत्यादि उपस्थित थे।

