करतारपुर: 23 जनवरी (जसवंत ): बसंत पंचमी के पावन पर्व के अवसर पर समाज सेवी संस्था नेकी की दुकान करतारपुर ने कपूरथला निवासी समाजसेवी स्वर्गीय श्री सुनील रतन के परिवार के सहयोग से सरकारी हाई स्कूल हमीरा के दसवीं क्लास के 56 छात्रों को ज्योमेट्री बॉक्स बांटे। इस अवसर पर संस्था के मास्टर अमरीक सिंह ने छात्रों को लगन से बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने और ज्यादा से ज्यादा अंक प्राप्त कर अपना, अपने स्कूल और अपने माता-पिता का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर यूथ विंग श्री ब्राह्मण सभा पंजाब के चेयरमैन राजन शर्मा ने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। स्कूल मुख्याध्यापक गगनदीप सिंह ने मेहमानों को यादगार के तौर पर किताबें भेंट कीं। इस मौके पर शमशेर सिंह (कंप्यूटर फैकल्टी), मैडम मनप्रीत कौर (एस.एस. मिस्ट्रेस), दलजीत कौर (मैथ मिस्ट्रेस), हरप्रीत कौर (साइंस मिस्ट्रेस) और स्कूल के छात्र उपस्थित थे।

