By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: मनरेगा में बदलावों के खिलाफ आम आदमी पार्टी का जालंधर में विरोध प्रदर्शन
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > मनरेगा में बदलावों के खिलाफ आम आदमी पार्टी का जालंधर में विरोध प्रदर्शन
Jalandhar

मनरेगा में बदलावों के खिलाफ आम आदमी पार्टी का जालंधर में विरोध प्रदर्शन

Talk Hindustan
Last updated: 2026/01/21 at 7:20 PM
Talk Hindustan
Share
5 Min Read
मनरेगा में बदलावों के खिलाफ आम आदमी पार्टी का जालंधर में विरोध प्रदर्शन
SHARE
डिजिटल हाजिरी और ऑनलाइन शर्तों के नाम पर गरीब मजदूरों को काम से वंचित किया जा रहा है : पवन कुमार टीनू
जालंधर : केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा कानून को कमजोर करने की कड़ी निंदा करते हुए आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि भाजपा की यह नई मजदूर-विरोधी नीति गरीब मजदूरों के साथ सीधी नाइंसाफी है। कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत (रक्षा सेवा कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी एवं बागवानी) ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा कानून को कमजोर करना देश के गरीब मजदूरों के मुंह से रोटी छीनने के बराबर है। पवन कुमार टीनू, चेयरमैन पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर बैंक, ने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा में किए जा रहे बदलावों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा की यह नई मजदूर-विरोधी नीति एक सोची-समझी साजिश है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर इसे “वी-बी-जी राम-जी एक्ट” कर दिया है और इस नए नाम के तहत लिए जा रहे फैसले बेहद खतरनाक हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा के बजट में लगातार कटौतियां कर गांवों की अर्थव्यवस्था को तबाह किया जा रहा है।
पवन कुमार टीनू ने बताया कि पहले मनरेगा का 100 प्रतिशत बजट केंद्र सरकार द्वारा दिया जाता था, लेकिन अब इसे 60-40 के अनुपात में बांट दिया गया है। अब 60 प्रतिशत केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत राज्य सरकारों को देना होगा। इस पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने सवाल उठाया कि जब राज्यों की जीएसटी पहले ही केंद्र सरकार के पास जाती है, तो राज्य सरकारें यह 40 प्रतिशत हिस्सा कहां से लाएंगी?जिला अध्यक्ष जालंधर शहरी श्री अमृत पाल सिंह ने कहा कि मोदी सरकार बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक संकट जैसे गंभीर मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए जनहितकारी योजनाओं के नाम बदलने की राजनीति कर रही है।
जी.पी. सिंह, स्टेट अध्यक्ष एससी विंग, ने कहा कि मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण रोजगार योजना, जिससे करोड़ों गरीब परिवारों की रोजी-रोटी जुड़ी हुई है, उसका नाम बदलना केवल राजनीतिक दिखावा है, जबकि हकीकत यह है कि जमीनी स्तर पर रोजगार के अवसर लगातार कम हो रहे हैं।आप नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बनने के बाद लगातार पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा न केवल पंजाब के हक के फंड रोके गए हैं, बल्कि राज्य के विकास कार्यों में भी जानबूझकर रुकावटें डाली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सशक्त बनाने और उद्योगों को बढ़ावा देने को लेकर केंद्र सरकार के बड़े-बड़े वादे आज तक पूरे नहीं हुए हैं।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा सरकार नाम बदलने की राजनीति के जरिए असली मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है, लेकिन आम आदमी पार्टी इस तरह की चालों को कभी सफल नहीं होने देगी। पार्टी नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक पंजाब को उसका हक नहीं मिलता और केंद्र सरकार अपनी गरीब-विरोधी नीतियों में बदलाव नहीं करती, तब तक आम आदमी पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।
रोष प्रदर्शन के दौरान संदीप सैनी (दोआबा इंचार्ज), रमणीक सिंह रंधावा चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट लोक सभा अध्यक्ष जालंधर मेयर वनीत धीर, बलकार सिंह (विधायक, करतारपुर), जरनैल नंगल (दोआबा इंचार्ज एससी विंग), नितिन कोहली (हलका इंचार्ज जालंधर सेंट्रल), राजविंदर कौर थियाड़ा (हलका इंचार्ज जालंधर कैंट), दिनेश ढल्ल (हलका इंचार्ज नॉर्थ), प्रिंसिपल प्रेम कुमार (हलका इंचार्ज), बाहरी सलमानी (चेयरमैन), सुभाष भगत (चेयरमैन, फिल्लौर), बलबीर सिंह बिट्टू (सीनियर डिप्टी मेयर), मलकीत सिंह (डिप्टी मेयर), दीपक शारदा (काउंसलर), तरनदीप सन्नी (दोआबा मीडिया इंचार्ज), आत्म प्रकाश सिंह (दोआबा मीडिया सचिव), संजीव भगत (जिला मीडिया इंचार्ज, जालंधर) सहित इंद्रवंश सिंह चड्ढा, शबनम दुग्गल, अयूब दुग्गल, रिक्की मनोचा, डॉ. अमित, विजय भाटिया, जसकरण सिंह, शोभा भगत, सुच्चा सिंह, गुरप्रीत कौर, चाहत कौर, पूनम भगत, कुमकुम तथा भारी संख्या में मनरेगा मजदूर यूनियन के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
TAGGED: Political, Protest
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article सीटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस द्वारा उत्कृष्टता, सेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वालों को किया गया सम्मानित सीटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस द्वारा उत्कृष्टता, सेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वालों को किया गया सम्मानित
Next Article एलपीयू के छात्र नई दिल्ली में 77वें राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह में परेड और भांगड़ा करने के लिए हुए सिलेक्ट एलपीयू के छात्र नई दिल्ली में 77वें राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह में परेड और भांगड़ा करने के लिए हुए सिलेक्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?