करतारपुर ( जसवंत वर्मा ) नीलकंठ युवा ब्रिगेड एवं नीलकंठ सेवा दल करतारपुर की ओर से शहर निवासियों के सहयोग से नए साल 2026 के आगमन पर 31 दिसंबर दिन बुधवार को गौशाला मंदिर में “एक शाम मुरली वाले के नाम” की धार्मिक भजन संध्या करवाई गई। भजन संध्या से पहले 31 दिसंबर को रात 7:30 बजे पूर्व पार्षद प्रदीप अग्रवाल द्वारा ज्योति प्रज्वलित की गई। उपरांत आदियोगी बाबा खाटू श्याम जी का भवन का विमोचन छाबड़ा बंधूओ द्वारा किया गया।

8:00 बजे संकीर्तन आरंभ हुआ जिसमें अशोक शर्मा आशु शर्मा एंड पार्टी जालंधर वालों ने अपनी मधुर आवाज में धार्मिक भजनों द्वारा आई संगत को झूमने पर मजबूर कर दिया। ठाकुर भोज (लंगर) रात्रि 9:00 बजे से शुरू दिया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धापूर्वक लंगर ग्रहण किया। छप्पन भोग का प्रसाद रात्रि 12:00 बजे भोग लगाने के बाद बांटा गया। बहुत सारे श्रद्धालु अपने-अपने लड्डू गोपाल लेकर पहुंचे। इस समागम में भाई कन्हैया जी सेवा सोसाइटी द्वारा जोड़े संभालने की सेवा निभाई गई।
इस अवसर पर वरुण बावा, जसविंदर बबला, नितिन अग्रवाल, सौरव गुप्ता, पवन मरवाहा, अनिल शर्मा, संदीप भाटिया, धीरज सक्सेना, रिकी सेठ, संजीव भल्ला, सरबजीत बावा, हरी पाल, राज कौशल, पवन गुप्ता, राजू आनंद,अशोक कुमार बिट्टू, राजकुमार अरोड़ा, नाथी राम सनोत्रा, बलराम गुप्ता,अरुण सनोत्रा, अजय सक्सेना, रूपी सैनी, पंकज सनोत्रा, रिषव सनोत्रा, कृष्णा सनोत्रा, विक्की सनोत्रा, मनु सनोत्रा, इत्यादि बहुत बड़ी गिनती में श्रद्धालु उपस्थित है थे।

