करतारपुर 4 दिसंबर (जसवंत वर्मा )संत फ़्रांसिस कान्वेंट स्कूल करतारपुर में प्रधानाचार्य रेवलेन सिस्टर जसलीन जी की अध्यक्षता में इंटरनेशनल डिसेबल डे मनाया गया। सर्वप्रथम बैंड की मधुर धुन पर प्रधानाचार्य सिस्टर जसलीन जी की अगुवाई में मुख्यातिथि रेवलेन फ़ादर मार्कोस जी को मंच पर पहुंचाया गया। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य जी ने मुख्यातिथि जी को पुष्पांजली भेंट कर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात ज्योति प्रज्वलित कर प्रभु स्तुति के साथ कार्यक्रम का आगाज़ हुआ ।इसके पश्चात स्कूल के स्पेशल विभाग के हैड रेवलेन सिस्टर शांति तथा मैडम मीना जी की अध्यक्षता में स्पेशल स्कूल के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।
जिसमें उन्होंने डांस प्रतियोगिता, नृत्यनाटिका, भांगड़ा- गिद्दा के माध्यम से सब को यह सोचने पर विवश कर दिया कि वे भी किसी से भी कम नहीं और उनके हौसले अपनी ज़िंदगी के लिए बुलंद हैं। इसके पश्चात प्रधानाचार्या सिस्टर जसलीन तथा सिस्टर शांति जीने मुख्यातिथि जी के साथ छात्रों को पुरस्कार वितरित किए। अंत में प्रधानाचार्य सिस्टर जसलीन जी ने मुख्यातिथि एवं छात्रों के अभिभावकों को धन्यवाद दिया। तथा छात्रों को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएँ दी।

