करतारपुर: 4 दिसंबर (जसवंत वर्मा): समाजसेवी संस्था नारी चेतना वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) जालंधर की तरफ से जालंधर के अलग-अलग इलाकों में चलाए जा रहे फ्री सिलाई सेंटर में से आज गांव रंधावा मसंदां में चल रहे सिलाई सेंटर में समाजसेवी संस्था नेकी दी दुकान करतारपुर की तरफ से स्टूडेंट्स को सिलाई में काम आने वाले विभिन्न उपकरण दिए गए। इस अवसर पर संस्था की तरफ से सर्दियों का फल खजूर के पैकेट भी बांटे गए। संस्था के मास्टर अमरीक सिंह ने अपने संबोधन में नारी चेतना वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से लड़कियों के लिए किए जा रहे भलाई के कामों की प्रशंसा करते हुए संस्था नेकी की दुकान करतारपुर की तरफ से हर तरह की मदद देने का वायदा किया।
चेयरपर्सन मैडम कुसुम शर्मा ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया और उन्हें विशेष सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर नारी चेतना वेलफेयर सोसाइटी (रजिस्टर्ड) जालंधर से मैडम कुसुम शर्मा (चेयरपर्सन), अंजू शर्मा (प्रधान), संजू गुप्ता (सेक्रेटरी), अमरजीत कौर (मीडिया एडवाइजर), नीलम खुराना (जॉइंट पीआरओ), मैडम मनप्रीत कौर, महिंदर पाल, आर.आर. माही (पूर्व सरपंच), नेकी दी दुकान करतारपुर से मास्टर अमरीक सिंह, गेंदी राम, मैडम नितिका कमल और छात्राएं उपस्थित थी।

