By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित विशाल नगर कीर्तन जालंधर पहुंचा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित विशाल नगर कीर्तन जालंधर पहुंचा
Jalandhar

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित विशाल नगर कीर्तन जालंधर पहुंचा

Talk Hindustan
Last updated: 2025/11/22 at 11:08 AM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित विशाल नगर कीर्तन जालंधर पहुंचा
SHARE

नौवें पातशाह धर्म निरपेक्षता, एकता और विश्वव्यापी भाईचारे के सच्चे प्रतीक : हलका विधायक बलकार सिंह

जालंधर, 21 नवंबर : हिंद दी चादर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी पुरब को समर्पित गुरदासपुर से शुरू हुआ नगर कीर्तन आज कपूरथला से करतारपुर होते हुए जालंधर पहुंचा। करतारपुर के गांव पत्तड कलां में हलका विधायक बलकार सिंह, एस.एस.पी. जालंधर (देहाती) हरविंदर सिंह विरक, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) नवदीप कौर सहित बड़ी संख्या में संगत ने माथा टेकते हुए नगर कीर्तन का सम्मान और श्रद्धापूर्वक स्वागत किया।

इस मौके पर हलका विधायक बलकार सिंह ने श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को नमन करते हुए कहा कि गुरु साहिब का जीवन और दर्शन संपूर्ण मानवता का मार्गदर्शन करता है। उन्होंने कहा कि नौवें पातशाह ने मानवता और धार्मिक अधिकारों की रक्षा के लिए अनुपम शहादत दी, जिसकी मिसाल दुनिया में कहीं नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि नौवें गुरु जी धर्म निरपेक्षता, एकता और विश्वव्यापी भाईचारे के सच्चे प्रतीक है।

हलका विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में गुरु साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को एक सेवक के रूप में मना रही है और इन समागमों का मुख्य उद्देश्य लोगों को गुरु साहिब के महान जीवन, दर्शन, शहादत और मानवता के शाश्वत संदेश के बारे में जागरूक करना है, जिससे दुनिया भर के लाखों लोग प्रेरणा लेते हैं।

उन्होंने बताया कि चार विशाल नगर कीर्तनों में से गुरदासपुर से शुरू हुआ यह नगर कीर्तन जालंधर से फगवाड़ा, बंगा, नवांशहर, बलाचौर होते हुए 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा।

हलका विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत के 350वें वर्ष को समर्पित स्मृति समागमों की श्रृंखला के तहत 24 नवंबर को पंजाब विधान सभा का विशेष सेशन पहली बार चंडीगढ़ के बाहर श्री आनंदपुर साहिब में हो रहा है।

उन्होंने संगत को 23 से 25 नवंबर 2025 तक श्री आनंदपुर साहिब में मनाए जा रहे गुरु साहिब के शहीदी समागमों में श्रद्धापूर्वक बढ़-चढ़कर पहुंचने का निमंत्रण दिया।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात नगर कीर्तन का विश्राम गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ साहिब में होगा और 22 नवंबर को सुबह नगर कीर्तन अपने अगले पड़ाव के लिए गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ साहिब से कपूरथला चौक, पटेल चौक, बस्ती अड्डा चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, डॉ. बी.आर. अंबेडकर चौक, गुरु नानक मिशन चौक, बी.एम.सी. चौक, लाडोवाली रोड, पी.ए.पी. चौक, रामा मंडी चौक, हवेली प्वाइंट होते हुए रवाना होगा। उन्होंने बताया कि गुरु नानक मिशन चौक में नगर कीर्तन को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा।

इस मौके पर एस.डी.एम. शायरी मल्होत्रा, एस.पी. सरबजीत सिंह राय, हलका विधायक बलकार सिंह की धर्मपत्नी हरप्रीत कौर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में संगत उपस्थित थी।

TAGGED: spiritual
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article भारत वायुसेना का तेजस फाइटर जेट क्रैश, पायलट की दर्दनाक मौत भारत वायुसेना का तेजस फाइटर जेट क्रैश, पायलट की दर्दनाक मौत
Next Article एलपीयू ने सस्टेनेबल हैबिटेट डिज़ाइन के ज़रिए ‘विकसित भारत’ को बढ़ावा देने के लिए छे वीं नियो-इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का किया आयोजन एलपीयू ने सस्टेनेबल हैबिटेट डिज़ाइन के ज़रिए ‘विकसित भारत’ को बढ़ावा देने के लिए छे वीं नियो-इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का किया आयोजन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?