करतारपुर: 21 नवंबर (जसवंत वर्मा ): संत बाबा ओंकार नाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल काला बाहीयां जालंधर में सालाना स्पोर्ट्स मीट-2025 का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन स्कूल के चेयरमैन सतनाम सिंह बहिया, गरदावर सिंह,जागीर सिंह और गेंदी राम ने मिलकर किया।यह स्पोर्ट्स मीट विधार्थीओं में स्पोर्ट्समैनशिप की भावना पैदा करने और उन्हें ड्रग्स से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के लिए आयोजित की गई ।
इस मौके पर, स्कूल डायरेक्टर अमरीक सिंह, प्रिंसिपल मैडम कुलविंदर कौर और स्टाफ ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। मैडम कुलविंदर कौर ने अपने भाषण में मेहमानों का धन्यवाद किया। अमरीक सिंह ने अपने भाषण में कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग रहता है और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेलें बहुत ज़रूरी हैं। उन्होंने स्पोर्ट्स मीट-2025 के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगीयों का धन्यवाद किया।
विधार्थीओं ने 50 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, लेमन दौड़, 3-लेग्ड दौड, खो-खो, सैक दौड़, लॉन्ग जंप, रस्सी कूद, बास्केटबॉल, बैलून दौड, शॉट पुट, साइकिल दौड़ जैसे अलग-अलग खेलों में पूरे जोश के साथ भाग लिया और एक अच्छे खिलाड़ी के तौर पर अपनी पहचान दिखाई। जीतने वाले खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
अंत में, स. अमरीक सिंह ने स्पोर्ट्स मीट-2025 के सफल आयोजन के लिए मेहमानों, सभी स्टाफ और स्टूडेंट्स का धन्यवाद किया। इस मौके पर चेयरमैन स. सतनाम सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर स. अमरीक सिंह, प्रिंसिपल मैडम कुलविंदर कौर, गरदावर सिंह, जागीर सिंह, गेंदी राम और स्कूल स्टाफ विधार्थी उपस्थित थे।

