करतारपुर, (जसवंत वर्मा ) राष्ट्रीय राजमार्ग करतारपुर- सराय खास के बीच स्थित डेरा बाबा बोहड शाह जी दरबार का सालाना मेला आज 20 नवंबर दिन वीरवार (जेठा वीरवार) को बड़ी ही श्रद्धा पूर्वक मुख्य सेवादार प्रधान बाबा गुरदीप सिंह जी की देखरेख में मनाया जा रहा है। जानकारी देते हुए प्रबंधक कमेटी के प्रधान बाबा गुरदीप सिंह , वॉइस प्रधान एडवोकेट नवीन जैन, लविश अग्रवाल ने बताया कि बाबा बोहड शाह जी के मुख्य सेवादार बाबा तारा सिंह जी की 28 वीं सालाना बरसी जोकि 20 नवंबर 2025 दिन वीरवार को बड़ी ही श्रद्धा पूर्वक दरबार बाबा बोहड शाह जी में मनाई जा रही है और बाबा जी का मेला बड़ी ही धूमधाम से करवाया जा रहा है,

सुबह 10:00 बजे झंडे की रस्म की जाएगी , चिराग रोशन शाम 4:00 बजे किया जाएगा। इस मौके पर इंटरनेशनल गायक कमल खान , गायक परवेज़ आलम, गायक मुकेश इनायत व गिल सिस्टर दरबार में गुणगान करेंगे । मंच का संचालन एंकर मोहित कपूर (खली) करेंगे। इस मौके पर श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया मेले संबंधी सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई। इस अवसर पर बाबा चरणजीत सिंह, शिंगारा सिंह ,अश्वनी आनंद, लविश कुमार, भूपेंदर कुमार, अमित छाबरा ,सुरेंद्र सिंह, हरविंदर सिंह, गुरमेल सिंह, गुलशन कुमार, सतपाल ,अंकुश भल्ला सहित अन्य प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी मौजूद थे ।

