करतारपुर, 1 नवंबर (जसवंत वर्मा ) सिविल सर्जन जालंधर डॉ. राजेश गर्ग के निर्देशों और एस.एम.ओ. डॉ. सुखविंदर सिंह की अगुवाई में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, करतारपुर की ओर से “स्टेट नो तंबाकू डे” मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों, स्टाफ और आम लोगों ने तंबाकू रहित जीवन जीने की शपथ ली और दूसरों को भी तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर डॉ. जैकसन, डॉ. प्रभजीत सिंह, डॉ. साहिल, बी.ई.ई. राकेश सिंह, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक केवल, गुरवेल सिंह, स्वास्थ्य कर्मी और आम लोग उपस्थित थे। एस.एम.ओ. डॉ. सुखविंदर सिंह ने इस अवसर पर कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है और इसका प्रभाव शरीर के लगभग हर अंग पर पड़ता है।
तंबाकू सेवन से कैंसर, हृदय रोग, श्वसन संबंधी रोग, डायबिटीज, प्रजनन संबंधी समस्याएं, आंखों की कमजोरी, रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी और मसूड़ों की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस अवसर पर डॉ. जैकसन, एम.ओ. डेंटल द्वारा आए हुए लोगों के दांतों की जांच की गई तथा मुख स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई।

