– एलपीयू की चंपा ठाकुर ने टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर का खिताब जीता।
– टीम ने 47 प्रतिभागी टीमों को हराकर पहला स्थान हासिल किया
जालंधर; लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने खेल के मैदान में ऐतिहासिक मंच हासिल किया, जब महिला कबड्डी टीम को नोर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप 2025-26 में चैंपियन का ताज पहनाया गया। स्किल्स और टीम वर्क के शानदार प्रदर्शन के साथ, एलपीयू टीम ने 47 प्रतिभागी यूनिर्सिटी को हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया और ऑल ਇੰडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।
एलपीयू की चंपा ठाकुर को उनके असाधारण डिफेंडर स्किल्स के लिए “टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कोच दिशा ठाकुर के मार्गदर्शन में, एलपीयू की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार डिफेंस और स्किल्स का प्रदर्शन किया, जिसने यूनिवर्सिटी को गौरवान्वित किया और पूरे कैंपस में युवा एथलीटों को प्रेरित किया।
चैंपियनों को बधाई देते हुए, एलपीयू की प्रो-चांसलर कर्नल डॉ. रश्मि मित्तल ने कहा, “हमारी महिला एथलीट खेल के मैदान में बेहतरीन खिलाडी के नए मानक स्थापित कर रही हैं और यह साबित कर रही हैं कि दृढ़ संकल्प सफलता की ओर ले जा सकते हैं। एलपीयू में, हम अपने सभी छात्रों को सर्वोत्तम संभव अवसर प्रदान करने में दृढ़ विश्वास रखते हैं। यह जीत इस बात का एक उदाहरण है कि हमारी युवा महिलाएं सब कुछ हासिल कर सकती हैं अगर उन्हें एक ऐसा मंच दिया जाए जो उन्हें वास्तव में सशक्त बनाए।”
एलपीयू ग्लोबल स्तर की खेल मैदान, उपकरण और प्रोफेशनल कोच की सुविधा प्रदान करता है। युनिवर्सिटी इंटर यूनिवर्सिटी, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के एक कैलेंडर के माध्यम से खेलों को बढ़ावा देती है जो यह सुनिश्चित करता है कि छात्र हमेशा प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार रहें। इसके अलावा, छात्रवृत्ति, और वित्तीय सहायता के साथ, यूनिवर्सिटी यह सुनिश्चित करती है कि कोई भी खेल प्रतिभा फाइनेंस बाधाओं के कारण अधूरी न रहे और एथलीट अकादमिक रूप से श्रेष्ठता प्राप्त करके अपने सपनों को साकार कर सकें।

