– चंदन प्रभाकर के यूथ टॉक के दौरान सभी विद्यार्थियों का दिला जीता
जालंधर; लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में आयोजित और सोशल हाउस लर्निंग द्वारा संचालित कॉर्डिया मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन) 2024-25 का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में देश भर के स्कूलों और संस्थानों के प्रतिभाशाली युवा प्रतिनिधि एक साथ आए और वाद-विवाद, कूटनीति और वैश्विक संवाद के माध्यम से लीडरशिप को नई परिभाषा दी।

इस कार्यक्रम में देश भर के स्कूलों और संस्थानों के छात्रों ने भाग लिया, जिन्होंने उद्देश्यपूर्ण बातचीत, सहयोग और नेतृत्व के लिए ग्लोबल लीडर्स की भूमिका निभाई। सम्मेलन में यूएनजीए, यूएनएचआरसी, यूएनसीएसडब्ल्यू, लोकसभा, इन्फ्लुएंसर समिट, आईपीएल ऑक्शन हाउस और इंटरनेशनल मीडिया सहित सात कमेटी ने भाग लिया,

जिनमें से प्रत्येक ने महत्वपूर्ण ग्लोबल और राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। आर्मी में एआई से लेकर महिला सशक्तिकरण और एक राष्ट्र, एक चुनाव तक, हर चर्चा में युवाओं के विचार और आवाज शामिल थी, जो शासन और वैश्विक सहयोग के भविष्य को आकार दे रहे हैं।

इस कार्यक्रम और प्रेरणादायिक बनाते हुए, प्रसिद्ध कॉमेडियन और अभिनेता चंदन प्रभाकर ने युवाओ से बातचीत की। जहाँ उन्होंने अपनी यात्रा को पूरे दिल के साथ पेश किए। सेशन में चंदन प्रभाकर के आकर्षण और गर्मजोशी ने पूरे ऑडिटोरियम को जगमगा दिया, जहाँ दर्शकों ने एक साथ तालियाँ बजाईं, हँसे और सीखा।

एलपीयू की प्रो-चांसलर डॉ. कर्नल रश्मि मित्तल ने प्रतिभागियों की तैयारी और उत्साह की सराहना की। डॉ. मित्तल ने युवा दिमागों के कूटनीतिक और लीडर स्किल्स को निखारने में ऐसे मंचों की महत्वपूर्ण भूमिका पर ज़ोर दिया।

एलपीयू लगातार एक ऐसे मंच के तौर पर काम करता रहा है जहाँ प्रतिभाशाली दिमाग जटिल वैश्विक चुनौतियों से निपटने और आवश्यक कौशल को निखारने के लिए एकत्रित होते हैं। यूनिवर्सिटी एक ऐसा वातावरण प्रदान करने के लिए समर्पित है जो बौद्धिक संवाद और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देता है, तथा भावी पीढ़ियों को सशक्त और शिक्षित करने वाली पहलों के लिए विश्व भर में सहयोग का स्वागत करता है।

