जालंधर, ₹5,000 करोड़ से अधिक की संपत्ति वाले प्रसिद्ध भारतीय उद्यमी और अरबपति डॉ. अरोकियास्वामी वेलुमणि ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रों को संबोधित किया और एक साधारण पृष्ठभूमि से ग्लोबल एंटरप्रिन्योर बनाने तक के अपने उल्लेखनीय सफर के बारे में बताया। एलपीयू के प्रो-वाइस चांसलर डॉ. लोवीराज गुप्ता और डविजन ऑफ स्टूडेंट वेल्फेयर के कार्यकारी डीन डॉ. सौरभ लखनपाल ने कैंपस में डॉ. वेलुमणि का स्वागत किया।
डॉ. वेलुमणि ने अपनी एकेडमिक सफर के एक स्पष्ट और हल्के-फुल्के पलो के साथ अपनी बातचीत शुरू की। उन्होंने बताया कि उन्होंने शुरुआत में बिना किसी विशेष लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, केवल डिग्री प्राप्त करने के लिए बी.कॉम प्रोग्राम में दाखिला लिया था। कोर्स शुरू करने के एक महीने बाद, एक मेंटर ने उनके चुनाव पर सवाल उठाया और उन्हें विज्ञान विषय चुनने की सलाह दी, यहाँ तक कि इस बदलाव को संभव बनाने के लिए उन्होंने अपनी प्रवेश फीस भी चुकाई। “अगर वह न होते, तो मुझे नहीं लगता कि मैं आज यहाँ खड़ा होकर आपसे बात कर रहा होता, ” उन्होंने उस हस्तक्षेप की जीवन-बदलने वाली भूमिका को स्वीकार करते हुए कहा।

उन्होंने सीमित संसाधनों के साथ बड़े होने के बारे में बात की, लेकिन इस बात पर ज़ोर दिया कि वे जोखिम लेने से कभी नहीं हिचकिचाए। अपनी शुरुआती नौकरी की तलाश के बारे में बताते हुए, उन्होंने बताया कि कैसे “अनुभवी” चाहने वाले कंपनियों द्वारा बार-बार अस्वीकार किए जाने के कारण उन्होंने एक महत्वपूर्ण प्रतिज्ञा ली। “मैंने तय किया कि अगर मैंने कभी अपनी कंपनी शुरू की, तो मैं केवल नए लोगों को ही नियुक्त करूँगा, और मैंने ठीक वैसा ही किया। मेरे सभी 25,000 कर्मचारी नए थे,” उन्होंने युवा प्रतिभाओं को स्किल्ड करने में अपने गहरे विश्वास को महत्व देते हुए कहा। उन्होंने गर्व से कहा, “सबसे युवा वर्कफोर्स के साथ, मेरे पास भारत में सबसे ऊँची बैलेंस शीट में से एक थी।”
सेशन एक शानदार प्रश्नोत्तर सत्र में बदल गया जहाँ डॉ. वेलुमणि ने छात्रों के प्रश्नों का बुद्धि, गर्मजोशी और ईमानदारी से उत्तर दिया। उनके जिंदादिली और प्रैक्टिकल अनुभव ने दर्शकों को बांधे रखा और हॉल में हँसी और तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। छात्रों से लगातार प्रयास करते रहने का आग्रह करते हुए, उन्होंने अपना मूल मंत्र साझा किया, “लगातार प्रयास करते रहो- तुम सफल होगे।” उन्होंने करियर की दुविधाओं से लेकर एंटरप्रिन्योरशिप के जोखिमों तक, कई विषयों पर बात की, व्यावहारिक सलाह और शानादार किस्से सुनाए जिनकी छात्रों ने खूब सराहना की।
कार्यक्रम का समापन बेहद प्रेरक रहा, जिससे छात्रों को लचीलेपन और रूढ़ियों को चुनौती देने के साहस पर आधारित सफलता का एक सशक्त खाका मिला। प्रतिष्ठित हस्तियों के साथ इस तरह की बातचीत, छात्रों को अनुभव प्रदान करने और एकेडमिक शिक्षा और वास्तविक दुनिया की प्रेरणा के बीच की दूरी को खत्म करने की एलपीयू की प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

