करतारपुर 22 अक्टूबर (जसवंत वर्मा ) प्राचीन शिव मंदिर सेखड़िया मोहल्ला करतारपुर में गोवर्धन पूजा पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान श्रद्धालुजन भजनों पर झूम उठे तथा बाद में छप्पन भोग भी लगाए गए। आज बुधवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक श्री गोवर्धन पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया सर्वप्रथम पंडित उमाशंकर द्वारा ज्योति जलाई की गई बाद में महिला मंडली द्वारा रमेश रानी, खुशविंदर बबली, ज्योति, निर्मला, कमलेश रानी, निर्मला, मनजीत रजनी इत्यादि ने भजनों की ऐसी तान छेड़ी की बैठे श्रद्धालु झुम उठे।
बाद में आरती पूजन के बाद छप्पन प्रकार के व्यंजनों के भोग लगाए गए इस दौरान श्री हनुमान चालीसा का भी पाठ किया इस दौरान श्री राधा कृष्ण एवं माता रानी के जयकारों से सारा मंदिर परिसर गूंज उठा। प्रधान दीपक कुमार ने पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया तथा गोवर्धन पूजा दिवस की बधाई दी।
इस अवसर पर महिला मंडली द्वारा बिंदर, सरिता वर्मा ,ज्योति जगपाल,रमेश रानी , पूजा शारदा, नैंसी आनंद, मीना सेखड़ी, मीनाक्षी सभरवाल, प्रीति, गुंजन, निर्मला ,अमरजीत कौर, मंजू , मधु, रीटा वर्मा, सृष्टि ,लिज्जा, खुशविंदर बबली, डॉक्टर उमां सैदा, पुष्पा वर्मा, कमलेश रानी, रेनू भारद्वाज ,गीता रानी, आरती , निर्मला, रजनी, रेखा, मीनू, गीताद रानी, ममता , प्रधान दीपक कुमार, कालू बर्मा, कुलदीप वर्मा, सूरज, के अलावा दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।

