करतारपुर 30 सितंबर (जसवंत वर्मा ) गत कई वर्षों से देहरादून एक्सप्रेस रेलगाड़ी का ठहराव करतारपुर स्टेशन पर बंद था। लेकिन रेल विभाग द्वारा 1 अक्टूबर से फिर से करतारपुर रेलवे स्टेशन पर देहरादून एक्सप्रेस का ठहराव दिया गया है.। इस संबंध में सीनियर स्टेशन मास्टर अशोक कुमार थिंद ने बताया देहरादून एक्सप्रेस गाड़ी जो अमृतसर से चलकर रात्रि 10:33 पर करतारपुर पहुंचेगी 10:34 पर रवाना होगी।हरिद्वार से रात्रि को चलकर सुबह 6:39 पर करतारपुर पहुंचेगी।
करतारपुर निवासियों ने जिन में नीलकंठ दशहरा कमेटी के प्रधान राजकुमार अरोड़ा,अशोक बिट्टू, नाथी राम सनोत्रा, अमृत शर्मा, सुधीर वालिया, प्रदीप अग्रवाल, वेद प्रकाश, नीरज अरोड़ा, डॉ राजीव शर्मा, अजय सक्सेना, रिकी सेठ, संदीप भाटिया, गौतम सूरी, सुरेंद्र आनंद, राजेश कुमार बब्बू, संजू आनंद,संजीव भल्ला, बचन सिंह,दीपक शर्मा,पवन शर्मा, अनिल शर्मा, मनजीत सिंह,
जसविंदर बबला, विजय ठाकुर, हरी पाल, विक्की सनोत्रा, गुरशरण सिंह, दीपक कुमार, सिकंदर लाल, अश्विनी कुमार, शैली महाजन, पवन ठाकुर, अनीश अग्रवाल, दीपक दीपा, कार्तिक लहर, संजय अग्रवाल, पंकज सनोत्रा इत्यादि ने रेल विभाग, एवं रेल मंत्री का धन्यवाद किया है। तथा मांग की है के कुछ अन्य मेल गाड़ियों के भी ठहराव यहां करतारपुर रेलवे स्टेशन पर दिये जाए।

