करतारपुर 23 सितंबर (जसवंत वर्मा) स्वर्गीय श्री मदन मोहन शर्मा मेमोरियल श्री गणेश ड्रामाट्रिक क्लब करतारपुर द्वारा 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक किला कोठी चौक करतारपुर में श्री रामचरित रामलीला का मंचन किया जा रहा है। आज प्रथम दिन रावण अत्याचार का सीन पेश किया गया। जिसमें रावण द्वारा अत्याचार के सीन प्रस्तुत किए गए।
सबसे पहले आरती की गई जिसमें मुख्य अतिथि सीनियर कांग्रेस नेता हीरालाल खोसला थे। बाद में क्लब द्वारा हीरालाल खोसला को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधान अनिल शर्मा, दीपक कुमार दीपा, संजीव भल्ला, बनमलीकांत शर्मा, नरेंद्र सिंह अरोड़ा, वरिंदर शर्मा बिंदु, विक्रम सिंह बबल, बबली शर्मा इत्यादि उपस्थित थे।

