करतारपुर: 20 सितंबर:(जसवंत वर्मा ): मानवता, एकजुटता और निस्वार्थ सेवा के प्रतीक भाई घन्हैया जी को समर्पित “मानव सेवा दिवस” आज समाज सेवी संस्था नेकी दी दुकान करतारपुर द्वारा बहुत ही श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा उनकी पावन व मीठी याद में सी.एच.सी. करतारपुर में एस.एम.ओ. डॉ. सुखविंदर सिंह को पांच पंखे भेंट किए गए। इस अवसर पर डॉ. सुखविंदर सिंह व अस्पताल स्टाफ ने संस्था नेकी की दुकान करतारपुर का धन्यवाद किया। इस अवसर पर एस.एम.ओ. डॉ. सुखविंदर सिंह, डॉ. जैक्सन, सेवानिवृत्त सर्जन डॉ. मोहिंदरजीत सिंह, मास्टर अमरीक सिंह, बी.ई.ई. राकेश सिंह, पवन शर्मा, एस.ए. नरिंदर सिंह, फार्मेसी अधिकारी सिमरनजोत कौर व अन्य स्टाफ उपस्थित था।

