करतारपुर 12 सितंबर (जसवंत वर्मा )स्वर्गीय श्री मदन मोहन शर्मा मेमोरियल श्री गणेश ड्रामाटिक क्लब करतारपुर द्वारा 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक किला कोठी चौक करतारपुर में रात्रि 9:00 बजे से 12:00 तक श्री रामलीला का मंचन करेगी। इसकी जानकारी देते हुए श्री गणेश ड्रामाटिक क्लब करतारपुर के प्रधान अनिल शर्मा ने बताया 22 सितंबर दिन सोमवार को भूमि पूजन किया जाएगा, 14 सितंबर को ध्वजा रोहण शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
प्रभु श्री राम जी के विवाह की शोभायात्रा, नीलकंठ दशहरा कमेटी के सहयोग से 25 सितंबर दिन वीरवार को किला कोठी चौक करतारपुर से निकल जाएगी। दशहरा पर्व 2 अक्टूबर को रेलवे रोड करतारपुर के खुले मैदान में मनाया जाएगा। राजतिलक एवं भरत मिलाप 2 अक्टूबर को रात 7:00 बजे गनु की बगीची किशनगढ़ रोड में किया जाएगा।

