By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: नेपाल के PM ओली ने दिया इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों का संसद पर धावा, नेताओं के घर फूंके; काठमांडू में आगजनी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Delhi > नेपाल के PM ओली ने दिया इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों का संसद पर धावा, नेताओं के घर फूंके; काठमांडू में आगजनी
DelhiNepal

नेपाल के PM ओली ने दिया इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों का संसद पर धावा, नेताओं के घर फूंके; काठमांडू में आगजनी

Talk Hindustan
Last updated: 2025/09/09 at 7:22 PM
Talk Hindustan
Share
2 Min Read
नेपाल के PM ओली ने दिया इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों का संसद पर धावा, नेताओं के घर फूंके; काठमांडू में आगजनी
SHARE

पड़ोसी देश नेपाल एक बड़े राजनीतिक संकट और गृहयुद्ध जैसे हालात से गुजर रहा है। राजधानी काठमांडू समेत कई शहरों में जारी हिंसक प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गुस्साई भीड़ ने प्रधानमंत्री के निजी आवास समेत कई बड़े नेताओं के घरों को आग के हवाले कर दिया है और प्रदर्शनकारी संसद भवन में भी घुस गए हैं।

यह विद्रोह रविवार शाम को सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ शुरू हुआ था, जो अब एक बड़े ‘जन-विद्रोह’ में तब्दील हो गया है। ‘Gen Z’ (युवा पीढ़ी) के बैनर तले हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर हैं। राजधानी के कई हिस्सों में ‘केपी चोर, देश छोड़ो’ और ‘भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करो’ जैसे नारों की गूंज है।

मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने भक्तपुर के बालकोट में स्थित प्रधानमंत्री ओली के निजी आवास को आग लगा दी। हालांकि, ओली फिलहाल बालुवतार स्थित प्रधानमंत्री के सरकारी आवास पर सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इसके अलावा, काठमांडू के नायकाप में पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक के घर को भी फूंक दिया गया।

दरअसल, सोमवार को सोशल मीडिया बैन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक बल प्रयोग किया था, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई थी और 300 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इसी घटना के बाद तत्कालीन गृह मंत्री रमेश लेखक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन तब तक हालात बेकाबू हो चुके थे।

हालांकि, नेपाल के संविधान के अनुसार, प्रधानमंत्री के इस्तीफे से सरकार नहीं गिरेगी। नेपाल में प्रधानमंत्री कार्यपालिका के प्रमुख होते हैं, जबकि राष्ट्रपति को सरकार का प्रमुख होने का दर्जा प्राप्त है। लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर है कि बिगड़ते हालात को देखते हुए राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल भी पद से इस्तीफा दे सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो देश में एक बड़ा संवैधानिक संकट खड़ा हो जाएगा। फिलहाल, इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

TAGGED: Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਜਲੰਧਰ ਵਲੋਂ ਆਵਾਜ਼ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਦੀ ਰੋਕਥਾਮ ਸਬੰਧੀ ਹੁਕਮ ਜਾਰੀ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਜਲੰਧਰ ਵਲੋਂ ਆਵਾਜ਼ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਦੀ ਰੋਕਥਾਮ ਸਬੰਧੀ ਹੁਕਮ ਜਾਰੀ
Next Article PM मोदी ने पंजाब को 1600 करोड़ और हिमाचल को 1500 करोड़ देने का किया ऐलान, दोनों राज्यों में किया हवाई सर्वे PM मोदी ने पंजाब को 1600 करोड़ और हिमाचल को 1500 करोड़ देने का किया ऐलान, दोनों राज्यों में किया हवाई सर्वे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?