करतारपुर 3 सितंबर (जसवंत वर्मा) करतारपुर कांग्रेस पार्टी द्वारा आज कई जरूरतमंद व्यक्तियों को राशन बांटा गया। इस बारे में सेवा मुक्त एस एस पी राजेंद्र सिंह, सिटी प्रधान गोपाल सूद ने कहा कई दिनों की पड़ रही बारिश के कारण जोगी झोपड़ी में रहने वाले गरीब लोग अपने कामों पर नहीं जा सके। जिस कारण इनका चूल्हा जलना मुश्किल हो गया था।
कांग्रेस पार्टी ने इस पीड़ा को समझते हुए आज कुछ परिवारों को राशन बांटा गया। इस अवसर पर पूर्व एसएसपी राजेंद्र सिंह, सिटी कांग्रेस प्रधान गोपाल सूद, पार्षद बाल मुकंद बाली, सीनियर आगू हीरालाल खोसला,रेनू सेठ, अरविंद कुमार टड्डा , जंग बहादुर पप्पू, शक्ति कुमार, वरिंदर शर्मा बिंदु, संसार चंद,नरेश गोरा, पाला, बांकेलाल, इत्यादि बड़ी गिनती में पार्टी वर्कर उपस्थित थे।

