By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: भारी बारिश के कारण जलभराव, स्थिति नियंत्रण में: डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > भारी बारिश के कारण जलभराव, स्थिति नियंत्रण में: डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल
Jalandhar

भारी बारिश के कारण जलभराव, स्थिति नियंत्रण में: डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल

Talk Hindustan
Last updated: 2025/09/01 at 8:51 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
भारी बारिश के कारण जलभराव, स्थिति नियंत्रण में: डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल
SHARE

कहा, पंजाब सरकार द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से 200 से अधिक फोन कॉल्स पर कार्रवाई, जालंधर जिले में 54 राहत केंद्र स्थापित

गिद्दड़पिंडी से 70,000 क्यूसेक से अधिक पानी का बहाव; बांध में दरार की कोई सूचना नहीं

लोगों को घबराने की जरूरत नहीं, पंजाब सरकार जल्द से जल्द जल निकासी के लिए ठोस प्रयास कर
रही

जालंधर 1 सितंबर : डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने सोमवार सुबह जलंधर में 12 घंटे से अधिक समय तक हुईj लगातार बारिश के बाद जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। उनके साथ नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि भी मौजूद थे डा.अग्रवाल ने बताया कि लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव से लोगों को परेशानी का
सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, पंजाब सरकार के निर्देशों पर जालंधर प्रशासन, नगर निगम और पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयासों से प्रभावित क्षेत्रों में बारिश के पानी की जल्द निकासी सुनिश्चित की गई है।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि बाढ़ कंट्रोल रूम में घरों और बेसमेंट में पानी घुसने की शिकायतों से संबंधित 200 से अधिक फोन कॉल्स आए। उनकी टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पानी की निकासी
सुनिश्चित की, और यह कार्य लगातार जारी है। बारिश का पानी काला संघिया ड्रेन में छोड़ा गया है, जो आगे सतलुज दरिया में मिल जाता है। डा.अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी बांध के टूटने की कोई सूचना नहीं है। गिद्दड़पिंडी से

लगभग 70,000 क्यूसिक पानी बह रहा है, जबकि बांध की क्षमता 1 लाख क्यूसिक है, इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि भाखड़ा बांध से पानी छोड़े जाने पर नजदीकी नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। प्रशासन की तैयारियों पर प्रकाश डालते हुए, डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि 54 राहत केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 8 वर्तमान में कार्यरत हैं। संवेदनशील क्षेत्रों के निवासियों को पहले ही इन केंद्रों में स्थानांतरित कर दिया गया है।

लोगों से शांत रहने की अपील करते हुए, डा. अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि शहर और दरिया दोनों की स्थिति काबू में है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है, क्योंकि बाढ़ कंट्रोल के लिए पहले से ही पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने सहायता के लिए बाढ़ कंट्रोल रूम नंबर (0181-2240064) और व्हाट्सएप मैसेजिंग नंबर (9646-222-555) भी सांझा किए।

TAGGED: administration
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article सहकारी कृषि विकास बैंक के चेयरमैन पवन कुमार टीनू ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री की रवाना सहकारी कृषि विकास बैंक के चेयरमैन पवन कुमार टीनू ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री की रवाना
Next Article ਦਿਵਿਆ ਜਯੋਤੀ ਜਾਗ੍ਰਿਤੀ ਸੰਸਥਾਨ ਵਲੋਂ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹਫਤਾਵਰੀ ਸਤਸੰਗ ਦਿਵਿਆ ਜਯੋਤੀ ਜਾਗ੍ਰਿਤੀ ਸੰਸਥਾਨ ਵਲੋਂ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹਫਤਾਵਰੀ ਸਤਸੰਗ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?