By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: डिप्टी कमिश्नर ने सीमावर्ती जिलों में तिरंगा फहराने के लिए पंज-आब की बहादुर महिला बाइकर्स की सराहना की
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > डिप्टी कमिश्नर ने सीमावर्ती जिलों में तिरंगा फहराने के लिए पंज-आब की बहादुर महिला बाइकर्स की सराहना की
Jalandhar

डिप्टी कमिश्नर ने सीमावर्ती जिलों में तिरंगा फहराने के लिए पंज-आब की बहादुर महिला बाइकर्स की सराहना की

Talk Hindustan
Last updated: 2025/08/21 at 7:24 PM
Talk Hindustan
Share
2 Min Read
डिप्टी कमिश्नर ने सीमावर्ती जिलों में तिरंगा फहराने के लिए पंज-आब की बहादुर महिला बाइकर्स की सराहना की
SHARE

देशभक्ति और नशामुक्त समाज का संदेश का प्रचार करने के बाद ‘राइड फॉर पीस’ की महिला बाइकर्स लौटी वापिस

जालंधर, 21 अगस्त: डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज पंज-आब समूह की महिला बाइकर्स  ‘राइड फॉर पीस’ थीम पर शुरू किए गए अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद स्वागत किया। इन बहादुर महिलाओं ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति, शांति और नशामुक्त समाज का संदेश फैलाने के लिए यह अनूठी पहल शुरू की थी।

डिप्टी कमिश्नर ने संस्थापक अंबिका सोनिया के नेतृत्व में सात सदस्यीय दल को 12 अगस्त को रवाना किया था। अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने अटारी, हुसैनीवाली, फाजिल्का, श्रीगंगानगर, बीकानेर, पोखरण, जैसलमेर और लोंगेवाला में भारत के वीर सैनिकों को सम्मान

और पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ शुरू किए गए ‘युद्ध नशे के विरुद्ध ‘अभियान के तहत नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए तिरंगा झंडा फहराया। वापसी के बाद, महिला सवारों ने डिप्टी कमिश्नर के साथ अपनी यात्रा के अनुभव भी सांझा किए।

डा. अग्रवाल ने महिलाओं के साहस और दृढ़ संकल्प की बहुत सराहना की। उन्होंने कहा कि महिला सवारों द्वारा दिखाया गया यह उत्साह देशभक्ति और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक और सीमावर्ती स्थानों पर तिरंगा झंडा फहराकर उन्होंने एकता, शांति और नशे के खिलाफ मजबूती से खड़े होने का एक मजबूत संदेश दिया है।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार नशे की बुराई को जड़ से खत्म करने और महिलाओं को हर तरह से सशक्त बनाने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं ऐसे अभियानों का नेतृत्व करती हैं, तो सामाजिक जागरूकता का संदेश और भी सशक्त और प्रेरणादायक हो जाता है।

संस्थापक अंबिका सोनिया ने कहा कि यह यात्रा भारत की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों और नशामुक्त पंजाब को समर्पित है।

TAGGED: administration
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ਟੀਕਾਕਰਨ ਤੋਂ ਵਾਂਝੇ ਰਹਿ ਗਏ ਬੱਚਿਆਂ ਲਈ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੈਸ਼ਨ ਲਗਾਏ ਟੀਕਾਕਰਨ ਤੋਂ ਵਾਂਝੇ ਰਹਿ ਗਏ ਬੱਚਿਆਂ ਲਈ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੈਸ਼ਨ ਲਗਾਏ
Next Article युद्ध नशे के विरुद्ध; युवक सेवाएं विभाग ने गांव पसन में नशे के खिलाफ जागरूकता का दिया संदेश युद्ध नशे के विरुद्ध; युवक सेवाएं विभाग ने गांव पसन में नशे के खिलाफ जागरूकता का दिया संदेश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?