करतारपुर 19 अगस्त (जसवंत वर्मा) वातावरण की शुद्धता, तथा पर्यावरण की रक्षा हेतु आज रारा इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन डिजाइनिंग जीटी रोड करतारपुर द्वारा आज कई स्थानो पर पौधे लगाए गए।इस मौके पर इंस्टीट्यूट की रजनी ने कहा कि वातावरण की शुद्धता के लिए सभी को पौधे लगाने चाहिए। इस अवसर पर काजल, सोनिया,अमन,जसमीत, मैडम रजनी भंवरा, हरप्रीत, रूप, किरण, सुखमण, गुरप्रीत,जानवी इत्यादि द्वारा पौधे लगाए गए। तथा लगाए गए पौधों को पालने की जिम्मेदारी ली गई।

