करतारपुर ( जसवंत वर्मा )प्राचीन शिव मंदिर मोहल्ला सेखड़िया में श्रद्धापूर्वक एवं धूमधाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालुओं ने श्री कृष्ण एवं राधा जी के आगे नतमस्तक होकर आशीर्वाद हासिल किया और रात्रि 12 शंक एवं घंटियाँ की गूंज के साथ श्री कृष्ण जन्म हुआ और सभी ने श्री कृष्ण जी की एक दूसरे को बधाई दी। सर्वप्रथम पंडित उमाशंकर ने उद्योगपति सुरेंद्र अग्रवाल एवं उनके पत्नी के साथ पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का आगाज किया उसके और बाद में प्रबंधक कमेटी के शिवदर्शन कुमार, मनमोहन भागी, प्रधान दीपक कुमार, जसवंत वर्मा, अनिल शर्मा ,मास्टर सिकंदर लाल, नवदीप सेखड़ी इत्यादि ने स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया।
इसके पर एंटी जालंधर से पहुंची सन्नी कनौजिया एंड पार्टी द्वारा श्री राधा कृष्ण भोलेनाथ माता काली की सुंदर झांकियां पेशकार सभी को मंत्र मुक्त कर दिया और श्री कृष्ण जन्म के मुख्य अतिथि फर्नीचर उद्योगपति अनिल वर्मा एवं सुमन वर्मा , सरोज वर्मा सुजाता वर्मा रीटा वर्मा परिवार के सदस्य थे जिन्होंने श्री कृष्ण जी को स्नान करवा कर पूजा अर्चना की और बाद में केक भी काटा गया इस दौरान हैप्पी बर्थडे टू कृष्ण की गुंज से सारा मंदिर परिसर कृष्णमय हो गया उन्हें चुनरी एवं स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्थानीय विधायक बलकार सिंह पहुंचे और श्री राधा कृष्ण जी के आगे नतमस्तक होकर आशीर्वाद हासिल किया तथा प्राचीन शिव शंकर धर्मशाला कमेटी द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह एवं माता रानी चुनरी भेंट का सम्मानित किया। बाद में प्रधान दीपक कुमार ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर प्रिंस अरोड़ा, सतीश गुप्ता, बनी गुप्ता, पूर्व चेयरमैन राजू अरोड़ा, विमल जैन ,वरुण बावा ,जसविंदर सिंह बबला ,अवध शर्मा, सनी छाबड़ा, मानव छाबड़ा, पवन मारवाहा, डॉ हरिचंद गिरधर, डॉ सुनील मदान लायंस प्रधान, रजनीश सूद, मास्टर अमरीक सिंह, वेंकश शर्मा, राजन पुरी, कालू वर्मा, कुलदीप वर्मा ,बिन्नी , कृष्ण, साहिल ,कविश के अलावा बिंदर, सरिता वर्मा, ज्योति जगपाल, बीना, मधु ,मंजू डॉली, नैंसी, ज्योति, गुंजन, जसविंदर कौर, मनजीत, सृष्टि ,लिज्जा, रजनी, सोनिया दुग्गल, मीनाक्षी, निशा, मंजू गुप्ता, केलाबाद सैकड़ो लोग मौजूद थे।

