करतारपुर 15 अगस्त ( जसवंत वर्मा ) संत फ़्रांसिस कान्वेंट स्कूल करतारपुर में प्रधानाचार्या रेवलेन सिस्टर जसलीन एवं उप प्रधानाचार्य रेवलेन सिस्टर मैबेल की अध्यक्षता में 79वा स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।सर्वप्रथम पी॰टी॰ टीचर गौरव मदान की निगरानी में छात्रों द्वारा बैंड की मधुर धुन पर मुख्यातिथि प्रेसिडेंट रेवलेन सिस्टर लूसी एवं रेवलेन सिस्टर धान्या जी को मंच तक पहुंचाया गया। इसके पश्चात् प्रधानाचार्या जी द्वारा मुख्यातिथि को पुष्पांजलि भेंट कर स्वागत किया गया एवं ज्योति प्रज्वलित कर प्रभु वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज़ हुआ।
ऐल.केजी,यु.केजी.के नन्हे -मुन्ने छात्रों द्वारा देश भक्ति विषय पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत का देश भक्ति का संदेश दिया । उसके पश्चात विद्यालय के स्पेशल स्कूल विभाग के छात्रों द्वारा देशभक्ति पर आधारित मीम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।सीनियर सेकेंडरी के छात्रों द्वारा देशभक्ति पर आधारित नृत्यनाटिका,भांगड़ा,गिद्धा, द्वारा विद्यालय के पूरे माहौल को देश भक्ति के रंग में रंग दिया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य जी द्वारा तथा मुख्यातिथि द्वारा छात्रों को अपने देश के प्रति वफ़ादारी एवं श्रद्धा रखने की अपील की साथ ही साथ देश की तरक़्क़ी एवं प्रगति में भरपूर योगदान देने की अपील की।कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि एवं प्रधानाचार्य जी ने छात्रों को मिठाई वितरित कर स्वतंत्रता-दिवस की शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर रेवलेन सिस्टर लिनेट , सिस्टर शान्ति , सिस्टर कमल, सिस्टर सानिया, एवं सिस्टर शबनम के साथ ही साथ विद्यालय के सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाएं,समूह स्टाफ़ उपस्थित रहा ।

