करतारपुर 13 अगस्त (जसवंत वर्मा )श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2025 के सबंध मे मंदिर श्री राधा कृष्ण जी मोहल्ला लोहारा करतारपुर से आज दूसरी प्रभातफेरी निकाली गई जिसमें सबसे पहले नीलकंठ युवा ब्रिगेड करतारपुर के सदस्यों की ओर से पूजा अर्चना करवाकर दूसरी प्रभात फेरी का आरंभ किया गया। फिर लड्डू गोपाल जी का भव्य स्वागत कांता वर्मासोनिया मोहल्ला, रिमी कुंद्रा पक्का बाग, अमित वालिया सूरीया मोहल्ला, सुरेंद्र आनंद संजू आनंद सूरीया मोहल्ला, नरेंद्र आनंद लोहारा मोहल्ला द्वारा ठाकुर जी का भव्य स्वागत अपने अपने निवास स्थान पर किया।
श्रद्धालुओं द्वारा प्रभात फेरी का स्वागत फूलों की बरखा से किया गया तथा विभिन्न व्यंजनों के लंगर लगाए गए। प्रभातफेरी दौरान भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए भजन गाए गए जिससे जिधर से भी प्रभात फेरी गुजरी सारा माहौल कृष्णमय हो गया।इस अवसर पर कृष्ण वासिल, अशोक बिट्टू सनोत्रा ,प्रमोद धीमान, बलराम धीमान, राज कौशल,राम जी आनन्द,,पंडित वरिन्दर शर्मा, अजय सक्सैना, नीरज सक्सैना, पंकज सनोत्रा,दीपू, दीपक शर्मा, रजनीश सूद,शोभित नितिन, शाम शर्मा,लवली,राजू आनंद, केवल कृष्ण, मास्टर अमरीक सिंह, सागर, संजू आनंद,नैतिक आनंद, सुनीता सभरवाल, खुशी आनंद, चंद रानी, कांता वर्मा, सुनीतारानी,विशाल,राजीव शर्मा,अन्य भक्तजन मौजूद थे।

