By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: जब तक पुरानी ग्रांटें खर्च नहीं की जाती, तब तक नई ग्रांटें जारी नहीं की जाएंगी: डिप्टी कमिश्नर
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > जब तक पुरानी ग्रांटें खर्च नहीं की जाती, तब तक नई ग्रांटें जारी नहीं की जाएंगी: डिप्टी कमिश्नर
Jalandhar

जब तक पुरानी ग्रांटें खर्च नहीं की जाती, तब तक नई ग्रांटें जारी नहीं की जाएंगी: डिप्टी कमिश्नर

Talk Hindustan
Last updated: 2025/08/12 at 8:25 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
जब तक पुरानी ग्रांटें खर्च नहीं की जाती, तब तक नई ग्रांटें जारी नहीं की जाएंगी: डिप्टी  कमिश्नर
SHARE

डिप्टी कमिश्नर ने बैठक के दौरान ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की

जालंधर, 12 अगस्त: डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने जिला प्रशासकीय परिसर में एक उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें ग्रामीण विकास एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए यह बात सामने आई कि गाँवों में कई ग्रांटें अप्रयुक्त है। इसे गंभीरता से लेते हुए, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पुरानी ग्रांटें खर्च होने तक नई ग्रांटें जारी नहीं की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गांवों और शहरों के विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने देगी, इस लिए गावों के विकास कार्यों को पूरी गंभीरता के साथ समय पर पूरा किया जाए, ताकि नए विकास कार्य शुरू किए जा सकें।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि सरकार समय-समय पर विकास कार्यों के लिए फंड राशि जारी करती है, इसलिए इन धनराशियों का समय पर पारदर्शी और उचित तरीके से उपयोग करना बेहद ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डा. अग्रवाल ने सभी एस.डी.एम. को निर्देश दिए कि वे बी.डी.ओ. के साथ मिलकर गांवों में चल रहे विकास कार्यों की नियमित समीक्षा करें, ताकि ये कार्य समय पर पूरे हो सकें।

विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले के 110 गांवों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित परियोजनाएं पूरी हो चुकी है। इसी प्रकार, 70 गांवों में तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत परियोजनाएं पूरी हो चुकी है। उन्होंने अधिकारियों को शेष गांवों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित चल रही परियोजनाओं की गति में तेजी लाने और उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी बी.डी.पी.ओ. को रुड़का कलां का दौरा करने और वहां ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में किए गए कार्यों का अध्ययन करने तथा उक्त मॉडल को अन्य गांवों में भी लागू करने का प्रयास करने को कहा।

डिप्टी कमिश्नर ने यह भी कहा कि विकास कार्यों के आधार पर ‘सर्व-उत्तम पिंड’ का चयन कर उन्हें विशेष सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे गांवों में स्वास्थ्य, स्वच्छता और विकास के लिए प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ेगी।

बैठक में एस.डी.एम. आदमपुर विवेक कुमार मोदी (अतिरिक्त कार्यभार अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ग्रामीण विकास), सहायक कमिश्नर (यू.टी.) मुकिलन आर, डी.डी.पी.ओ. और बी.डी.पी.ओ. भी उपस्थित थे।

TAGGED: administration
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article जालंधर पुलिस कमिश्नर ने शहर का किया दौरा,अधिकारियों को सुरक्षा प्रबंध और मज़बूत करने के निर्देश जालंधर पुलिस कमिश्नर ने शहर का किया दौरा,अधिकारियों को सुरक्षा प्रबंध और मज़बूत करने के निर्देश
Next Article श्री कृष्णा जन्माष्टमी के उपलक्ष में निकाली दूसरी प्रभातफेरी का हुआ भव्य स्वागत श्री कृष्णा जन्माष्टमी के उपलक्ष में निकाली दूसरी प्रभातफेरी का हुआ भव्य स्वागत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?