करतारपुर 27 जुलाई (जसवंत वर्मा ) करतारपुर लंगर कमेटी हर वर्ष माता चिंतपूर्णी के सावन के महीने के मेले के उपलक्ष में किशनगढ़ रोड पर करतारपुर में लंगर लगाती है। इस बार 17 वा विशाल लंगर आज से शुरू हुआ। सुबह पहले हवन यज्ञ किया गया बाद में कंजक पूजन करके ब्रह्म भोज किया गया.।
बाद में लंगर की शुरुआत की गई। हवन यज्ञ के मुख्य जजमान अनीश अग्रवाल एवं उनकी पत्नी रूपाली अग्रवाल थे। प्रधान संजय अग्रवाल ने बताया यह लंगर 27 जुलाई से 2 अगस्त तक लगातार रात दिन चलेगा। इस अवसर पर प्रधान संजय अग्रवाल, अनीश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल,पृथ्वीराज काजल, सुदर्शन ओहरी,काली सभरवाल,श्यामलाल गुप्ता, बलराम गुप्ता,सुनील कुमार,दीपक शर्मा,पवन शर्मा, ललित अग्रवाल,इत्यादि मां के भक्त उपस्थित थे।

