By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों से छोड़ा पद
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Delhi > उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों से छोड़ा पद
DelhiIndiaPolitics

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों से छोड़ा पद

Talk Hindustan
Last updated: 2025/07/22 at 7:28 AM
Talk Hindustan
Share
4 Min Read
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों से छोड़ा पद
SHARE

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे गए पत्र में धनखड़ ने इस्तीफे के पीछे स्वास्थ्य कारणों को वजह बताया है। उन्होंने कहा कि वे चिकित्सा सलाह का पालन करते हुए और स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने के लिए, भारत के उपराष्ट्रपति पद से, संविधान के अनुच्छेद 67(क) के अंतर्गत, तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा दे रहे हैं।उपराष्ट्रपति धनखड़ ने अपनी चिट्ठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्रिपरिषद का भी शुक्रिया जताया। उन्होंने आगे कहा, “जब मैं इस प्रतिष्ठित पद को छोड़ रहा हूं, तो मैं भारत के वैश्विक उत्थान और उसकी अद्भुत उपलब्धियों पर गर्व से भर जाता हूं, और उसके उज्ज्वल भविष्य में मेरी पूर्ण आस्था है

भारत में कितने उपराष्ट्रपति कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए?
भारत में जगदीप धनखड़ से पहले सिर्फ दो उपराष्ट्रपति ही अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए हैं। इनमें एक नाम है देश के तीसरे उपराष्ट्रपति वराहगिरी वेंकट गिरी (वीवी गिरी) का, वहीं दूसरा नाम कृष्ण कांत का है जिनका कार्यकाल के बीच में ही निधन हो गया था।

1. वीवी गिरी (मई 1967-मई 1969)
1969 में तत्कालीन राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के निधन के बाद उपराष्ट्रपति पद छोड़ दिया था और राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ा था। उन्हें राष्ट्रपति चुनाव में जीत भी मिली थी। हालांकि, उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने वाले वे पहले उपराष्ट्रपति थे।

2. कृष्ण कांत (अगस्त 1997-जुलाई 2002)
1997 में उपराष्ट्रपति बनने वाले कृष्ण कांत का 27 जुलाई 2002 को उपराष्ट्रपति रहते हुए दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वे 75 वर्ष के थे। वे भारत के इकलौते उपराष्ट्रपति हैं, जिनका कार्यकाल के दौरान निधन हो गया था।

राज्यसभा में अब कौन संभालेगा सभापति का पद?
उपराष्ट्रपति के पास संसद के उच्च सदन- राज्यसभा के सभापति पद की भी जिम्मेदारी होती है। सीधे शब्दों में कहें तो उपराष्ट्रपति राज्यसभा के पदेन सभापति होते हैं। हालांकि, उपराष्ट्रपति की गैरमौजूदगी में सभापति का पद खाली होने की स्थिति में राज्यसभा के उपसभापति अस्थायी कार्यकारी सभापति के तौर पर पद संभालते हैं।

आमतौर पर यह जिम्मेदारी उपसभापति पर तब ही आती है, जब उपराष्ट्रपति या तो राष्ट्रपति की जगह कुछ समय के लिए कार्यकारी राष्ट्रपति के तौर पर जिम्मेदारी संभालने लगें या उपराष्ट्रपति किसी कारण से अपने पद से इस्तीफा दे दें। इस स्थिति में राज्यसभा के उपसभापति तब तक राज्यसभा में कार्यकारी सभापति की भूमिका में रहते हैं, जब तक नए उपराष्ट्रपति का चुनाव नहीं हो जाता।

मौजूदा समय में राज्यसभा के उपसभापति का पद जनता दल- यूनाइटेड के हरिवंश नारायण सिंह के पास है। ऐसे में वे ही राज्यसभा के कार्यकारी सभापति के तौर पर जिम्मेदारी निभाएंगे।

उपराष्ट्रपति पद को लेकर आगे क्या होगा?
उपराष्ट्रपति पद खाली होने के बाद अगले उपराष्ट्रपति चुने जाने की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कराए जाने का प्रावधान है। चुनाव आयोग अब इस पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करेगा। संविधान के अनुच्छेद 66 के मुताबिक, उपराष्ट्रपति का चुनाव संसद के दोनों सदनों- लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों की ओर से गुप्त मतदान द्वारा किया जाता है।

TAGGED: administration, Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article डिप्टी कमिश्नर ने एस.डी.एम. को 31 जुलाई तक जिले में सरकारी जमीनों की पहचान कर साइनबोर्ड लगाने का दिया निर्देश डिप्टी कमिश्नर ने एस.डी.एम. को 31 जुलाई तक जिले में सरकारी जमीनों की पहचान कर साइनबोर्ड लगाने का दिया निर्देश
Next Article 16 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 16 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?