करतारपुर 21 जुलाई (जसवंत वर्मा ) करतारपुर लंगर कमेटी की ओर से सभी शहर निवासियों के सहयोग से माता चिंतपूर्णी के सावन के मेले के उपलक्ष में 17वा वार्षिक विशाल लंगर 27 जुलाई से 2 अगस्त तक किशनगढ़ रोड नजदीक प्रवीण सीमेंट स्टोर करतारपुर मे लगाया जाएगा। इस समारोह का आज कार्ड रिलीज किया गया। इस संबंध में प्रधान संजय अग्रवाल व चेयरमेन अनीश अग्रवाल ने बताया 27 जुलाई को सुबह 7:00 बजे हवन यज्ञ होगा, 8:00 बजे कंजक पूजन, 10:00 बजे लंगर शुरू किया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया27 जुलाई से 2 अगस्त तक रात दिन भक्तों के लिए लंगर चलेगा। 1 अगस्त रात को महामाई की चौकी कराई जाएगी जिसमें रमेश जालंधरी एंड पार्टी महामाई का गुणगान करेंगे। कार्ड रिलीज के समय संजय अग्रवाल, अनीश अग्रवाल, पृथ्वीराज काजल, सुदर्शन ओहरी,सुनील कुमार,दीपक शर्मा, चरणजीत, परदेसी इत्यादि उपस्थित थे।

