करतारपुर (जसवंत वर्मा )सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉक्टर सरबजीत सिंह पर लगे आरोपों के बाद पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने के बाद आज दर्जनों शहर निवासीयों ने डॉक्टर सरबजीत के हक में उतरते हुए डीएसपी विजय कंवर पाल तथा थाना प्रभारी रमनदीप सिंह से पुलिस स्टेशन में मिले उन्होंने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को डॉक्टर के खिलाफ गलत पर्चा दर्ज होने की बात कहते हुए इस मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग उठाई तथा उनके खिलाफ हुए पर्चे को रद्द करने की बात कही ।
इन अधिकारियों ने जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही । इस अक्षर पर शहर निवासियों ने कहा कि डॉक्टर सर्वजीत सिंह बेकसूर हैं उन्हें बदनाम करने की साजिश कर फसाया गया। इस मौके पर पार्षद प्रिंस अरोड़ा , गुरदीप सिंह मिंटू ,पार्षद शाम सुंदर पाल, पार्षद बालमुकुंद बाली, वरुण बावा, अवध शर्मा, जसविंदर सिंह बबला, सनी छाबड़ा ब्लॉक प्रधान ,मानव छाबड़ा, राजू अरोड़ा पूर्व चेयरमैन ,नितिन अग्रवाल पूर्व चेयरमैन, संतोख सिंह नंदरा, विपिन थापर ,मुनीश ओहरी, भीमसेन जगोटा नाथी सनोत्रा, अरविंद डिंडा, केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्य के अलावा स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ सदस्य एवं शहरनिवासी मौजूद थे।

