करतारपुर 1 जुलाई (जसवंत वर्मा ) नगर कौंसिल करतारपुर के कार्यालय में सरकार की ओर से जारी प्रोग्राम ” सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ” के अंतर्गत नगर कौंसिल कार्यालय के सभी कर्मचारीयों, को कार्य साधक अफसर राजीव ओबेरॉय ने स्वच्छता की सौगंध खिलाई। इस अवसर पर श्री ओबेरॉय ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था की ओर और विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस अवसर पर कार्य साधक अफसर राजीव ओबेरॉय, सेनेटरी इंस्पेक्टर घनश्याम, बिल्डिंग क्लर्क लखविंदर सिंह,सेनेटरी सुपरवाइजर आरोहित खोसला, के अलावा नगर कौंसिल के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

