करतारपुर ( जसवंत वर्मा ):प्राचीन शिव मंदिर मोहल्ला सेखड़िया करतारपुर में अंतिम रविवार 40 वें मासिक संकीर्तन का आयोजन किया गया सर्वप्रथम पंडित उमाशंकर द्वारा ज्योति जला कर कार्यक्रम का आगाज किया इस दौरान महामाई के जयकारों से सारा मंदिर परिसर गूंज उठा। उसके उपरांत बीना रानी, सरिता वर्मा, कांता रानी वर्मा, खुशप्रीत बबली, स्नेहा ,अंजलि निर्मला रानी, सुनीता रानी, मास्टर अमरीक सिंह इत्यादि ने भजनों की ऐसी लड़ी छेड़ी की बैठे श्रद्धालुजन झूम उठे ।
इस दौरान श्री गणेश वंदना के साथ आगाज करते हुए “रंग बरसे रंग बरसे दरबार मैया जी तेरे रंग बरसे.. . . , मां तेरी उचिया पहाड़ियां…., सारे रल मिल के बोलो जयकारा माई दा …., राधिका गोरी से.. . . , इत्यादि भजन गाकर बैठे श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया बाद में नाथी सनोत्र जी द्वारा ज्योति जलाकर आरती पूजन किया गया तथा प्रसाद बांटा गया । इस् दौरान ठंडे मीठे दूध भी वितरित किया गया प्रधान दीपक कुमार ने पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया ।

