पंजाब के अमृतसर से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अमृतसर स्थित ग्रीन एवेन्यू में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के घर पर आज सुबह विजिलेंस टीम ने छापेमारी की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक लगभग 10 से 15 विजिलेंस के अफसर सुबह उनके घर पहुंचे। टीम उनके घर पर रखे सभी रिकॉर्ड खंगाल रही है। अमृतसर में 9, संगरूर में 3, मजीठा में 2, तरनतारन में 4, लुधियाना में 2 जगहों और पठानकोट व होशियारपुर में छापेमारी की गई है वहीं पूरे पंजाब में लगभग 26 ठिकानों पर रेड जारी है।
बिक्रम मजीठिया के घर पर विजिलेंस ने रेड किस मामले में की अभी इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक यह छापेमारी नशा कारोबार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की जा रही है। मौके पर मौजूद मीडिया को भी घर के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई है। विजिलेंस एसएसपी लखबीर सिंह खुद मौके पर मौजूद हैं, जिससे रेड की गंभीरता और अहमियत का अंदाजा लगाया जा रहा है। बता दें शिअद नेता मजीठिया पंजाब सरकार के कामों की आलोचना भी करते रहते हैं।
वहीं बिक्रम मजीठिया की पत्नी गनीव कौर ने विजिलेंस की रेड का विरोध किया है। गनीव कौर ने कहा कि आज सुबह विजिलेंस की टीम ने हमें धक्के मारे और हमारे घर में दाखिल हुए है। करीब 30 लोग थे जो हमारे घर आए। ये हमारा घर है। किसी अधिकारी को हक नहीं है किसी को रोकने का। गनीव अपने साथ मीडिया को अंदर लेकर गई

