जालंधर में प्लाट विवाद में फायरिंग की घटना हुई थी। जिस को पुलिस ने आईएएस अधिकारी और आम आदमी पार्टी के नेता पर केस दर्ज किया है। जालंधर में पिम्स हॉस्पिटल के सामने स्थित छोटी बारादरी फेज-2 में शनिवार सुबह प्रबल सरिया के मैनेजर हरप्रीत सिंह पर फायरिंग हुई थी। एक गोली हरप्रीत की बाईं जांघ को चीरकर दाईं टांग में लगी। उसपर यह गोली आईएएस बबीता कलेर के गनमैन सुखकर्ण सिंह ने चलाई थी। बताया जा रहा है कि प्लाट में मिट्टी डालने को लेकर हुए विवाद में यह फायरिंग की घटना हुई है।
प्लाट मालिक सुलक्खण सिंह अपने मैनेजर के हक में खड़े रहे और देर रात कलेर दंपती को मामले में नामजद कर दिया गया। मामले में देर रात कलेर दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने थाना-7 में बीएनएस की धारा 115 (2) मारपीट, 109 (इरादा-ए-कत्ल), 61 (2) साजिश और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आईएएस बबीता कलेर के गनमैन सुखकर्ण सिंह को गिरफ्तार कर उसका सर्विस पिस्टल जब्त कर लिया है।

