By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: Assembly By-Election 2025: चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Delhi > Assembly By-Election 2025: चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
DelhiPoliticsPunjab

Assembly By-Election 2025: चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Talk Hindustan
Last updated: 2025/06/19 at 12:57 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
Assembly By-Election 2025: चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
SHARE

देश के चार राज्यों केरल, पंजाब, पश्चिम बंगाल और गुजरात में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। केरल की नीलांबुर, पंजाब की लुधियाना पश्चिम, पश्चिम बंगाल की कालीगंज, और गुजरात की विसावदर और कडी सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इन उपचुनावों का आयोजन विधायकों के निधन या इस्तीफे के कारण हो रहा है, और कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना जताई जा रही है। वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है। यह सीट आप और खासकर अरविंद केजरीवाल के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है। आप ने इस सीट पर अपना दबदबा बनाए रखने के लिए राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उतारा है। उनका मुकाबला कांग्रेस के भारत भूषण आशु, बीजेपी के जीवन गुप्ता और शिरोमणि अकाली दल के पारुपकर सिंह घुम्मन से है। इस सीट पर भी कड़ा त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है।

गुजरात की कडी और विसावदर सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। कडी सीट बीजेपी विधायक करसनभाई पंजाबभाई सोलंकी के निधन के बाद खाली हुई थी। बीजेपी ने इस सीट पर राजेंद्र चावड़ा को उतारा है, जबकि कांग्रेस ने रमेश चावड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) ने जगदीश चावड़ा को मैदान में उतारा है। दूसरी ओर, विसावदर सीट पर पूर्व विधायक भयानी भूपेंद्रभाई के आप छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद उपचुनाव की स्थिति बनी। बीजेपी ने किरीट पटेल, कांग्रेस ने नितिन रणपरिया और आप ने गोपाल इटालिया को उम्मीदवार बनाया है। दोनों सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबले की उम्मीद है, जहां बीजेपी, कांग्रेस और आप के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है।

पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर टीएमसी विधायक नसीरुद्दीन अहमद के निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है। टीएमसी ने महिला और अल्पसंख्यक मतदाताओं को एकजुट करने के लिए नसीरुद्दीन की बेटी अलीफा अहमद को मैदान में उतारा है। बीजेपी ने स्थानीय नेता आशीष घोष को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस-वाम गठबंधन ने काबिल उद्दीन शेख पर दांव लगाया है।

इस सीट पर भी त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है, जहां टीएमसी अपनी सत्तारूढ़ स्थिति को मजबूत करने की कोशिश में है। केरल की नीलांबुर सीट पर पी.वी. अनवर के इस्तीफे के बाद उपचुनाव कराया जा रहा है। यह सीट वाम मोर्चे के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, और यहां भी प्रमुख दलों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ है और शाम 6 बजे तक चलेगा, जबकि नतीजे 23 जून को घोषित किए जाएंगे

TAGGED: Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article सीएम दी योगशाला : पी.ए.पी ग्राउंड तिरंगे के रंग में रंगा, कल सुबह 5 बजे शुरू होगा ‘पंजाब योग समागम-2025 सीएम दी योगशाला : पी.ए.पी ग्राउंड तिरंगे के रंग में रंगा, कल सुबह 5 बजे शुरू होगा ‘पंजाब योग समागम-2025
Next Article ਕਪੂਰਥਲਾ ਹਲਕੇ ਦੇ ਅਵੀ ਰਾਜਪੂਤ ਨੇ ਆਪਣੇ ਜਨਮ ਦਿਨ ਤੇ ਲਗਾਇਆ ਛੇਵਾਂ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ ਕਪੂਰਥਲਾ ਹਲਕੇ ਦੇ ਅਵੀ ਰਾਜਪੂਤ ਨੇ ਆਪਣੇ ਜਨਮ ਦਿਨ ਤੇ ਲਗਾਇਆ ਛੇਵਾਂ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?